Asha Hospital
in

जिला व अधीनस्थ न्यायालयों में 11 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

जिला व अधीनस्थ न्यायालयों में 11 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

जिला व अधीनस्थ न्यायालयों में 11 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश के सभी जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में 11 मार्च 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।

Shri Ram

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के अध्यक्ष आरके चौधरी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर एवं सचिव माधवी सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में मामलों का निपटारा किया जाएगा।

Indian Public School

राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक चेक बाउंस के मामले, श्रम कानून, बैंक लोन, बिजली व पानी बिल भुगतान के मामल, राजस्व मामले, भूमि अधिग्रहण एवं समाधेय अपराध समेत कई प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा।

Doon valley school

इन्हीं निर्देशों के अनुसार जिला न्यायालय सिरमौर स्थित नाहन, न्यायालय परिसर पांवटा साहिब, राजगढ़ एवं शिलाई में भी राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन 11 मार्च 2023 को किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के अध्यक्ष आरके चौधरी ने आम जनता से अनुरोध किया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें एवं किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के हेल्पलाइन नंबर 01702-224749 पर संपर्क करें।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

सिरमौर में जेबीटी की बैचवाईज नियुक्तियां हेतु 5 मार्च 2023 को साक्षात्कार, ये दस्तावेज होंगे आवश्यक

सिरमौर में जेबीटी की बैचवाईज नियुक्तियां हेतु 5 मार्च 2023 को साक्षात्कार, ये दस्तावेज होंगे आवश्यक

सिरमौर जिला में मार्च 2023 में लगाए जाएंगे 8 परिवार नियोजन शिविर : सीएमओ

सिरमौर जिला में मार्च 2023 में लगाए जाएंगे 8 परिवार नियोजन शिविर : सीएमओ