Asha Hospital
in

डर के साए में जीने को मजबूर महिला: पीछा, अश्लील कॉल और अब सड़क पर हरकत, हिमाचल की महिला ने की FIR दर्ज

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के डैहर क्षेत्र के तहत एक मजदूर महिला से छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, इसकी शिकायत महिला ने सुंदरनगर थाना में दर्ज करवाई है।

Shri Ram

पुलिस को दी अपनी शिकायत में 37 वर्षीय पीड़ित महिला ने बताया कि मेहनत मजदूरी कर वह अपना रहबसर कर रही है पिछले काफी दिनों से उसे एक पुरुष द्वारा लगातार तंग किया जा रहा है।

Indian Public School

जिसकी पहचान उसने खाई घाट निवासी बाबू राम बताई है महिला का आरोप है कि आरोपी इसका लगातार पीछा करता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है।

Doon valley school

पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि व्यक्ति उसे फोन पर अश्लील बातें करता है और उन ठेकेदारों पर भी दबाव बनाते हैं जिनके पास वह महिला कम कर रही है। महिला का कहना है कि यदि लंबे समय तक ठेकेदारों के पास वह व्यक्ति जाता रहा तो जल्द ही उसे काम से निकाल दिया जाएगा और उसकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा।

पीड़िता ने बताया कि बीते शनिवार को जब pwd रेस्ट हाउस डेहर के पास थी तभी आरोपी एक आल्टो कार लेकर आया और रोक कर जबरन उससे बात करने लगा जैसी ही पीड़िता ने उसका विरोध करने की कोशिश की तो वह उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगा और मौके से फरार हो गया।

JPERC 2025

पीड़िता का कहना है कि आरोपी की इन हरकतों से वह डर के माहौल में जी रही है ना ही सही से जीवन यापन कर पा रही है और ना ही अपने काम में ध्यान दे पा रही है।

पीड़िता का कहना है कि 2025 में भी उसने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था जिस पर आरोपी ने महिला पर पुराने मामले को वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया और धमकियां भी दी।

उधर मामले में पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदर नगर भारत भूषण ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस द्वारा सुंदरनगर थाना के तहत शिकायत दर्ज कर ली गई है पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Accident In Himachal: बेकाबू होकर गौशाला से टकराई कार! 25 साल का युवक गंभीर घायल

Accident In Himachal: बेकाबू होकर गौशाला से टकराई कार! 25 साल का युवक गंभीर घायल