Asha Hospital
Holi 2026
in

डीसी ने होली के लिए प्राकृतिक रंगों के बिक्री केंद्र का किया उद्घाटन

डीसी ने होली के लिए प्राकृतिक रंगों के बिक्री केंद्र का किया उद्घाटन

डीसी ने होली के लिए प्राकृतिक रंगों के बिक्री केंद्र का किया उद्घाटन

प्राकृतिक रंगों को सभी आनलाईन प्लेटफार्म में करवाया जाएगा उपल्बध, महिलाओं की बढेगी आमदनी

TROWS

उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सहयोग से विभिन्न स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए होली के प्राकृतिक रंगों के बिक्री केंद्र का उद्घाटन नाहन स्थित अभिकरण कार्यालय के समीप किया।

Holi 2026 -2

जिला के लगभग 30 स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए प्राकृतिक रंग सभी उपमंडल स्तर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगें।

Indian Public School

उपायुक्त ने बताया कि आजकल बाजार में जो रंग उपलब्ध हैं वह केमिकल युक्त होते हैं जिनके इस्तेमाल से हमारी त्वचा को नुकसान पंहुच सकता है। लेकिन यह रंग प्राकृतिक पदार्थ आरारोट के बेस में फलों व सब्जियों से निकाले गए रंग को मिलाकर तैयार किए गए है। इनमें केमिकल का प्रयोग नहीं हुआ है।

Doon valley school

उन्होंने कहां कि आगामी वर्ष में जिला में निर्मित प्राकृतिक रंगों को सभी आनलाईन प्लेटफार्म पर उपल्बध में करवाने का प्रयास किया जाएगा ताकि स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं की आमदनी बढे।

उन्होंने बताया कि यह प्राकृतिक रंग जिला की सभी हिमईरा दुकानों व उपमण्डल स्तर पर खरीदने के लिए उपलब्ध रहेगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि होली का त्यौहार बिना पानी के तथा प्राकृतिक पदार्थों सेे बने रंगों का प्रयोग करके ही मनाएं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर व जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अधिकारी कल्याणी गुप्ता उपस्थित रही।

Written by Newsghat Desk

डीसी के पास पहुचे अभिभवक, बच्चो को स्कूल में फीस के लिए टॉर्चर करने के आरोप

डीसी के पास पहुचे अभिभवक, बच्चो को स्कूल में फीस के लिए टॉर्चर करने के आरोप

हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश सचिव ने थामा आप का दामन

हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश सचिव ने थामा आप का दामन