in

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: हलवाई को बेरहमी से उतारा मौ**त के घाट! लहूलुहान अवस्था में मिला शव

TROWS

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की जोघों पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले बगलैहड़ नदी क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: हलवाई को बेरहमी से उतारा मौ**त के घाट! लहूलुहान अवस्था में मिला शव

हलवाई का काम करने वाला शेरावाला गांव निवासी 65 वर्षीय प्रीतम पंजेरा एक दिन पहले अचानक ही कहीं लापता हो गया। जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने व्यक्ति की तलाश करनी शुरू कर दी।

डंपिंग साइट पर मिला शव
परिजन व्यक्ति की तलाश करते-करते बगलैहड़ नदी के पास स्थित डंपिंग साइट तक जा पहुंचे, जहां का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। इस दौरान देखा तो यहां प्रीतम का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था।

Doon valley school

व्यक्ति का चेहरा और शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह से कुचला हुआ था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया गया।

कुचलकर हत्या का आरोप
इस दौरान परिजनों ने इसे हत्या का करार दिया। परिजनों ने बताया कि अवैध खनन की गतिविधि को अंजाम दे रहे किसी अज्ञात टिप्पर द्वारा व्यक्ति की कुचलकर हत्या कर दी गई है।

JPERC 2025

आक्रोशित भीड़ ने किया प्रदर्शन
मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने उचित कार्रवाई की मांग की है और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने की गुहार लगाई है। इस दौरान लोगों ने मौके पर प्रदर्शन भी किया। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया।

उधर, बद्दी के एसपी विनोद धीवान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों के आरोप के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News : दिल्ली पुलिस ने हिमाचल से गिरफ्तार किए तीन कांग्रेस कार्यकर्ता! हिमाचल पुलिस ने छुड़वाया, जानिए पूरा मामला

Himachal News : दिल्ली पुलिस ने हिमाचल से गिरफ्तार किए तीन कांग्रेस कार्यकर्ता! हिमाचल पुलिस ने छुड़वाया, जानिए पूरा मामला

Sirmour News : सिरमौर पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! 39 चालान किए, सभी वाहन जब्त

Sirmour News : सिरमौर पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! 39 चालान किए, सभी वाहन जब्त