Asha Hospital
Holi 2026
in

डीसी सिरमौर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हुआ आयोजित

डीसी सिरमौर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हुआ आयोजित

डीसी सिरमौर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हुआ आयोजित

स्वयं सहायता समूह तथा अन्य महिला संगठनों ने लिया बढ़-चढ़ कर भाग

TROWS

पांवटा साहिब के बद्रीपुर पंचायत घर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त राम कुमार गौतम ने शिरकत की।

Holi 2026 -2

इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी ज्योत्स्ना तथा अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, परियोजना अधिकारी कल्याणी गुप्ता व एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन उपस्थित रहे।

Indian Public School

उपायुक्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि सशक्त समाज के लिए नारी का सशक्त होना नितांत आवश्यक है इसीलिए महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज यहां इतनी भारी संख्या में स्वयं सहायता समूह तथा अन्य महिला संगठनो को देख कर लगता है कि नारी सशक्तिकरण हो रहा है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि जब से नारी ने अपनी शक्ति को पहचाना है तब से उसे आगे बढ़ने का मौका मिला है। महिलाओं ने घर सम्भालने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाया है। आज की नारी हर क्षेत्र में आगे है तथा उच्च पदों पर भी आसीन है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से उभरने में भी महिला कर्मियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

उपायुक्त ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए हम सब को मिलजुल कर कार्य करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई तथा अन्य वीरांगनाओं का भी उदहारण दिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी से लड़कियों को बेहतर शिक्षा दिलवाने का आह्वान किया तथा प्रदेश सरकर द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को कहा।

उपायुक्त ने बेहतर कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह तथा अन्य महिला संगठनो को पुरस्कृत भी किया। इसके उपरांत उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह तथा अन्य महिला संगठनो द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान बद्रीपुर पंचायत शिव कुमार, जिला परियोजना अधिकारी राजेंद्र नेगी, खंड विकास अधिकारी रवि प्रकाश जोशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पत्रकार प्रीति चौहान सहित 24 महिलाएं सम्मानित

पांवटा साहिब में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पत्रकार प्रीति चौहान सहित 24 महिलाएं सम्मानित

फिर उपजा गुरुद्वारा श्री टोका साहिब विवाद, कानूनी रूप से व्यवस्था चलाने को लेकर दिया धरना

फिर उपजा गुरुद्वारा श्री टोका साहिब विवाद, कानूनी रूप से व्यवस्था चलाने को लेकर दिया धरना