in

Gold-Silver Price: इस सप्ताह सस्ता हुआ सोना-चांदी! गोल्ड 1.43 लाख पर आया, इतना गिरा सिल्वर

TROWS

Gold-Silver Price: अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग के बीच सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार जारी है। इस हफ्ते की बात करें तो गोल्ड और सिल्वर की कीमत में 4 से 10 हज़ार तक की गिरावट देखी गई है।

Gold-Silver Price: इस सप्ताह सस्ता हुआ सोना-चांदी! गोल्ड 1.43 लाख पर आया, इतना गिरा सिल्वर

सोने के दाम हफ्तेभर में 4,276 रुपए तक गिरे है। ऐसे में 10 ग्राम सोना 1.43 लाख रूपए तक आ पहुंचा है। इससे पहले सोना बीते हफ्ते यानी 20 मार्च को 1.47 लाख रुपए था।

सोने के साथ-साथ इस सप्ताह चांदी के दाम में भी भारी गिरावट देखने को मिली। चांदी इस सप्ताह 10,717 रुपए तक सस्ती हुई है। चांदी 2.32 लाख किलो से गिरकर 2.21 लाख रुपए पर पहुंची है।

Doon valley school

कीमतों में क्यों आ रही गिरावट
सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का मुख्य कारण अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग है। इसी युद्ध की वजह से निवेशक अपनी ‘गोल्ड होल्डिंग्स’ बेचकर कैश (डॉलर) इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि बाजार की अस्थिरता से निपट सकें। इससे डॉलर डिमांड बढ़ रही है और सोने-चांदी के दाम गिर रहे हैं।

इस हफ्ते सोना 4,276 तो चांदी 10,717 रूपए सस्ती

JPERC 2025

                         सोना          चांदी
27-Mar-26      ₹1,42,942       ₹2,21,647
25-Mar-26      ₹1,46,205      ₹2,34,814
24-Mar-26      ₹1,40,420      ₹2,24,545
23-Mar-26      ₹1,39,569      ₹2,19,260

ऑलटाइम हाई से 1.64 लाख रुपए गिरी चांदी
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे। 29 जनवरी को गोल्ड ने 1.76 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।

मगर तब से अब तक सोना 33,179 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी और 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंची थी। तब से अब तक 57 दिन में चांदी 1.64 लाख रुपए सस्ती हो गई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: लॉट प्रक्रिया से नप पांवटा साहिब के 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित- एसडीएम द्विज गोयल

Paonta Sahib: लॉट प्रक्रिया से नप पांवटा साहिब के 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित- एसडीएम द्विज गोयल

Himachal News Update: टीजीटी मेडिकल का फाइनल परिणाम घोषित! 166 उम्मीदवारों का चयन

Himachal News Update: टीजीटी मेडिकल का फाइनल परिणाम घोषित! 166 उम्मीदवारों का चयन