Akshaya Tritiya Gold Nivesh: ₹10 से शुरू करें सोने में निवेश! अक्षय तृतीया पर डिजिटल गोल्ड के धमाकेदार ऑफर

Akshaya Tritiya Gold Nivesh: क्या कभी अपने ₹10 में सोना खरीदने की बात सुनी है? सुनने में भले अजीब लगता हो लेकिन अक्षय तृतीया 2026 पर यह हकीकत बन चुका है। जहां पहले सोना खरीदने के लिए हजारों रुपये के निवेश की जरूरत पड़ती थी और दुकानों की भीड़ झेलनी पड़ती थी। वहीं अब मोबाइल पर कुछ ही क्लिक में आप डिजिटल गोल्ड निवेश शुरू कर सकते हैं।
Akshaya Tritiya Gold Nivesh: ₹10 से शुरू करें सोने में निवेश! अक्षय तृतीया पर डिजिटल गोल्ड के धमाकेदार ऑफर
जी हां, डिजिटल गोल्ड ने निवेश की दुनिया को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। युवा जो कम पैसे में बड़ा फायदा कमाना चाहते हैं उनके लिए तो यह बेहतरीन स्कीम साबित हो रही है। वही इस बार अक्षय तृतीया के मौके पर Amazon Pay, Bharat Pe, और Jio Finance जैसे प्लेटफार्म में इस ट्रेंड को बहुत आकर्षक बना दिया है। कैशबैक, गोल्डबैक, रिवॉर्ड और मुफ्त गोल्ड जीतने के मौके के साथ यह एक स्मार्ट निवेश का मौका बन चुका है।
क्यों डिजिटल गोल्ड निवेश का क्रेज़ बढ़ता जा रहा है?
आज भारत में सोना केवल आभूषण नहीं बल्कि निवेश का प्रतीक बन चुका है। हालांकि सोने की महत्वता प्राचीन काल से ही रही है क्योंकि सोने को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लेकिन अब लोग पारंपरिक सोने से हटकर डिजिटल गोल्ड की तरफ बढ़ रहे हैं।


सुरक्षा, सुविधा और छोटे अमाउंट से निवेश करने की शुरुआत की वजह से यह बेस्ट ऑप्शन बनता जा रहा है। सूत्रों की माने तो वर्तमान में डिजिटल गोल्ड मार्केट में जबरदस्त ग्रोथ देखी जा रही है खासकर युवाओं में इस निवेश को लेकर दिलचस्पी बढ़ती जा रही है।
अक्षय तृतीया पर गोल्ड निवेश के 3 बंपर ऑफर
अमेजॉन पे: अमेजॉन पे ने अपने यूजर्स के लिए सीधा फायदा देने वाला ऑफर पेश किया है। अक्षय तृतीया के मौके पर प्राइम मेंबर्स को डिजिटल गोल्ड की खरीद पर 2% तक कैशबैक मिलेगा। नॉन प्राइम यूजर्स को 1% कैशबैक और ज्वेलरी गिफ्ट कार्ड खरीदने पर 13% का डिस्काउंट मतलब सोने के साथ-साथ अतिरिक्त बचत का फायदा भी मिलेगा।

भारत पे: भारत पे ने अक्षय तृतीया के मौके पर गोल्ड महोत्सव कैंपेन लॉन्च किया है। यह गोल्ड निवेश को और भी मजेदार बनाता है। इस ऑफर में डिजिटल गोल्ड पर 10% गोल्डबैक मिल रहा है। साथ ही ₹100000 तक का जैकपॉट पूल शुरू किया गया है। वही 10 लोगों को ₹10000 का डिजिटल गोल्ड जीतने का मौका दिया जा रहा है। यहां हर ट्रांजैक्शन पर इंस्टेंट रिवॉर्ड भी दिए जा रहे हैं। मतलब यह निवेश एक गेम जैसा एक्सपीरियंस बन गया है।
जिओ फाइनेंस: अक्षय तृतीया 2026 पर जिओ फाइनेंस ने बेहद ही इंटरेस्टिंग ऑफर लांच किया है। ₹2000 या उससे ज्यादा की खरीद पर 1% डिजिटल गोल्ड, ₹5000 से ज्यादा निवेश पर डबल जीरो पॉइंट, ₹10000 से ज्यादा निवेश करने पर मेगा ड्रॉ में लॉटरी जीतने का मौका और 5 विजेताओं को 1 ग्राम 24 कैरेट डिजिटल गोल्ड। सबसे खास बात इस प्लान में ग्राहक ₹10 से निवेश शुरू कर सकते हैं।
डिजिटल गोल्ड में निवेश करने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें
● सबसे पहले सही प्लेटफॉर्म का चुनाव करें
● गोल्ड की कीमत और चार्ज को समझे
● शॉर्ट टर्म ऑफर के लालच में ज्यादा निवेश न करें
● डिजिटल गोल्ड की सबसे खास बात है घर बैठे खरीद और बिक्री की सुविधा
● चोरी और स्टोरेज की चिंता खत्म
● छोटी रकम से शुरुआत करने का मौका
● और जरूरत पड़ने पर इसे फिजिकल गोल में कन्वर्ट करने की सुविधा
निष्कर्ष
कुल मिलाकर अक्षय तृतीया 2026 के मौके पर Amazon Pay, Bharat Pe और Jio finance द्वारा डिजिटल गोल्ड निवेश के विशेष ऑफर शुरू किए गए हैं। यह ऑफर न केवल अक्षय तृतीया का शगुन पूरा करते हैं बल्कि आपके निवेश का बेहतरीन मौका भी देते हैं।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

