Smartphone Price Hike: मोबाइल फोन खरीदने वालों को बड़ा झटका! अचानक 15 से 30% बढ़ गए दाम

Smartphone Price Hike: आज के समय स्मार्टफोन हमारी मुख्य जरूरत बन चुके हैं। काम हो, पढ़ाई हो, मनोरंजन हो हर चीज के लिए स्मार्टफोन की आवश्यकता पड़ रही है। पर जब यह जरूरत ज़ेब पर भारी पड़ने लगे तो आम आदमी का बजट डगमगा जाता है।
Smartphone Price Hike: मोबाइल फोन खरीदने वालों को बड़ा झटका! अचानक 15 से 30% बढ़ गए दाम
जी हां, हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक मार्च की तिमाही में स्मार्टफोन की कीमतों में 15% से 30% उछाल देखने को मिला है। मतलब जो स्मार्टफोन पहले ₹10,000 का मिल जाता था वह अब ₹13,000 तक मिल रहा है।
कंज्यूमर स्मार्टफोन के बढ़ते दाम से परेशान
स्मार्टफोन की कीमतों के पीछे कई सारे बड़े कारण होते हैं। जैसे कि कॉम्पोनेंट्स की कीमत में उछाल, पिछले कुछ समय मे खासकर मेमोरी चिप की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है।


जिसकी वजह से कंपनियों की लागत भी बढ़ गई है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता जा रहा है। ग्लोबल सप्लाई चेन भी समस्या से जूझ रही है। इसी वजह से कंपनियों को स्मार्टफोन की लागत पर ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है और इसी बड़ी लागत की वसूली अब ग्राहकों से की जा रही है।
बढ़ते हुए दाम का मांग पर असर
जैसे-जैसे स्मार्टफोन के दाम बढ़ते जा रहे हैं इसका सीधा असर बाजारों पर भी दिख रहा है। 2026 की शुरुआत में ही स्मार्टफोन शिपमेंट 6 साल के नीचे स्तर पर पहुंच गया। मतलब वे लोग जो पहले जल्दी-जल्दी फोन बदलते थे वह अब फोन बदलने में कतरा रहे हैं।

पहले कुछ लोग हर एक दो साल में फोन खरीदते थे पर अब यूजर इस आदत को बदल देंगे और आने वाले समय में शायद एक व्यक्ति 3 से 4 साल तक फोन इस्तेमाल करेगा। मतलब साफ है कि अब कंपनियां नए अपडेट की रफ्तार को धीमा कर देंगी।
सबसे ज्यादा असर कौन से सेगमेंट पर पड़ रहा है?
स्मार्टफोन के बढ़ते दाम का असर सबसे ज्यादा लो और मिड रेंज सेगमेंट पर दिख रहा है। मतलब 10,000 से ₹20,000 के बीच मिलने वाले फोन अब 13,000 से ₹30,000 के बीच मिल रहे हैं। एंट्री लेवल फोन के दाम बढ़ते जा रहे हैं इसलिए यूजर अब अपग्रेड टाल रहे हैं।
सेकंड हैंड और रिफर्बिश्ड फोन की मांग बढ़ती जा रही है। हालांकि प्रीमियम फोन जो ₹30,000 से ₹40,000 के बीच बने हुए थे उनकी मांग जस की तस बनी हुई है क्योंकि इस सेगमेंट में EMI का सहारा मिल जाता है।
यह स्थिति कब तक रहेगी?
एक्सपर्ट का मानना है कि 2026 से शुरू हुई यह स्थिति आने वाले कुछ सालों तक ऐसे ही बनी रहेगी। उल्टा आने वाले समय में स्मार्टफोन की कीमतें और ज्यादा बढ़ सकती हैं। स्मार्टफोन की बिक्री में गिरावट आ सकती है। इसके अलावा कंपनियां भी मिड लेवल फोन में अपडेट करने से अब कतरा रही हैं।
हो सकता है एंट्री लेवल फोन के नए अपग्रेड रुक जाएं। वहीं दूसरी ओर स्मार्टफोन में अब AI फीचर्स, बेहतर कैमरा और हाई एंड प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में एंट्री लेवल फोन में यह सारी सुविधाएं देना कंपनी के लिए नुकसान साबित हो रहा है। इसलिए अब कम्पनियां ज्यादा मुनाफा कमाने की रणनीति अपना रही है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर स्मार्टफोन अब महंगाई के शिकार हो गए हैं। एक तरफ नई-नई टेक्नोलॉजी आती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ उपभोक्ता के लिए स्मार्टफोन खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। जिस प्रकार स्मार्टफोन की कीमत बढ़ रही है उसे देखते हुए यही लग रहा है कि आने वाले समय में मिड रेंज के स्मार्टफोन खरीदना भी लग्जरी बन जाएगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

