Gold-Silver-Price: सोने के दामों में गिरावट! 5,381 रूपए तक गिरी चांदी, जानिए गोल्ड-सिल्वर के ताज़ा भाव

Gold-Silver-Price: सोने-चांदी के दामों में आज यानी 28 अप्रैल को गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 1,629 रुपए तक गिरा है।
Gold-Silver-Price: सोने के दामों में गिरावट! 5,381 रूपए तक गिरी चांदी, जानिए गोल्ड-सिल्वर के ताज़ा भाव
इसी के साथ अब यह 1.50 लाख रुपए पर आ गया है। जबकि इससे पहले गुरुवार को यह 1.51 लाख पर था। सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी आज गिरावट देखी गई है।
एक किलो चांदी की कीमत 5,381 रुपए घटकर 2.38 लाख रुपए रह गई। जबकि इससे पहले यानी 27 अप्रैल को चांदी की कीमत 2.49 लाख रुपए थी।


सोना ऑल टाइम हाई से ₹26 हजार सस्ता हुआ
साल की शुरुआत में सोने में तेजी थी, लेकिन हाल के हफ्तों में मुनाफावसूली और ईरान जंग से गिरावट आई है। 31 दिसंबर 2025 को सोना ₹1.33 लाख था जोकि 29 जनवरी 2026 को ऑल टाइम हाई यानी ₹1.76 लाख पर पहुंचा था। इसके बाद उच्चतम स्तर से सोना ₹26 हजार सस्ता होकर अब 1.50 लाख/10 ग्राम आ चुका है।
चांदी में क्रैश
चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव रहा और यह ऑल टाइम हाई से तेजी से नीचे आई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी ₹2.30 लाख थी और यह 29 जनवरी 2026 को ₹3.86 लाख के ऑल टाइम हाई पर रही थी। पिछले 89 दिन में चांदी ₹1.48 लाख गिरकर ₹2.38 लाख/किलो पर आई है।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

