सिरमौर में साहब की दबंगई: अधिकारी के खेत में फसल काटते दिखे विभाग के कर्मी! गोबर उठवाने और घास कटवाने के भी आरोप

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में जल शक्ति विभाग के एक अधिकारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर कनिष्ठ कर्मचारियों के शोषण का गंभीर मामला सामने आया है, जिसने विभाग के भीतर चल रहे अंदरूनी सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है।
सिरमौर में साहब की दबंगई: अधिकारी के खेत में फसल काटते दिखे विभाग के कर्मी! गोबर उठवाने और घास कटवाने के भी आरोप
इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विभाग के कर्मचारी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वायरल हुए वीडियो में साफ-साफ देखा जा रहा है कि जल शक्ति विभाग के चार कर्मी एक अधिकारी के खेत में गेहूं काटते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान कर्मियों ने अधिकारी पर आरोप लगाया कि अधिकारी उन्हें सरकारी ड्यूटी के बजाय अपने घर के कामों के लिए मजबूर करते हैं। कर्मचारियों का दावा है कि उनसे कभी खेतों से घास कटवाई जाती है तो कभी पशुओं का गोबर उठवाया जाता है।


उन्होंने बताया कि हाल ही में एक अधिकारी ने उनसे अपने खेत से गेहूं की फसल भी कटवाई है। आरोप है कि अगर कोई कर्मचारी इन निजी कामों के लिए मना करता है, तो उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है।
एक अन्य कर्मचारी ने आरोप लगाया कि 8-8 घंटे या इससे अधिक काम करवाया जा रहा है। कर्मियों ने बताया कि उन्हें 20-25 किलोमीटर दूर काम के लिए बुलाया जाता है, लेकिन वेतन कई महीनों तक नहीं मिलता।

उधर, संबंधित अधिकारी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी भी कर्मचारी से खेत या घर का काम नहीं करवाया है। इस मामले में जब जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

