in ,

पांवटा साहिब: वाल्मीकि चौक पर टूटा चैंबर बना था जाम की वजह, नगर परिषद ने तुरंत करवाया ठीक

पांवटा साहिब: शहर के व्यस्त वाल्मीकि चौक पर लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बना टूटा चैंबर आखिरकार ठीक करवा दिया गया है। नगर परिषद की ओर से की गई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

वाल्मीकि चौक पांवटा साहिब के प्रमुख स्थानों में शामिल है। यहां से सिविल अस्पताल सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंचने के लिए लोगों को गुजरना पड़ता है। सरकारी कार्यालयों को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग पर टूटे चैंबर के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। चैंबर की खराब हालत के चलते यहां जाम लगने की समस्या भी बनी रहती थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चैंबर की मरम्मत के लिए पहले भी शिकायतें की गई थीं। करीब एक महीने पहले इसकी मरम्मत का काम शुरू हुआ था, लेकिन निर्माण सामग्री के कारण भारी वाहनों के दबाव से चैंबर दोबारा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद से ही यहां आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

हाल ही में शारदीय नवरात्र और दीपावली के त्योहारों के दौरान बाजार में खरीदारी करने वालों की संख्या बढ़ने से समस्या और गंभीर हो गई थी। चौक पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बन रही थी। इससे स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं।

मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मिक्षा ने सक्रियता दिखाते हुए मौके का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को बुलाकर चैंबर को ठीक करवाने की व्यवस्था की। इसके बाद मरम्मत का कार्य पूरा किया गया।

JPERC 2025

इस कार्रवाई के बाद इंद्रजीत सिंह मिक्षा ने कहा कि शहरवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी भी वार्ड में कोई समस्या या परेशानी हो, तो वे सीधे उनसे संपर्क करें, ताकि समय रहते उसका समाधान करवाया जा सके।

उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और निवासियों का भी सहयोग के लिए आभार जताया।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में दशहरे की धूम: रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाकर दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

पांवटा साहिब में दशहरे की धूम: रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाकर दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश