in ,

पांवटा साहिब में सड़क बनी मुसीबत: बारिश में तालाब, धूप में धूल से परेशान आधा दर्जन कॉलोनियों के लोग

पांवटा साहिब के बेहड़ेवाला से कुंजा मतरालियों पंचायत क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और पानी की निकासी का उचित इंतजाम न होने से स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में सड़क पर पानी जमा होकर तालाब जैसी स्थिति बन जाती है, जबकि मौसम साफ होते ही वाहनों के गुजरने से धूल उड़ने लगती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर सफर करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं, उड़ती धूल आसपास रहने वाले परिवारों और दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

क्षेत्र के निवासी प्रताप सिंह चौहान, जगमोहन सूर्या, पूरन तोमर, नेतर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रेखा, जगदीश तोमर, बबीता और कल्याण सिंह ने बताया कि चौहान जनरल स्टोर से कुंजा पंचायत क्षेत्र में नहर तक सड़क कई जगह से टूट चुकी है। लंबे समय से इसकी हालत सुधारने की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

कौशल्या चौहान और रेखा देवी ने बताया कि सड़क के किनारे पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं बनाई गई हैं। इस कारण आसपास से आने वाला पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे गंदगी बढ़ती है और पैदल चलने वालों को भी दिक्कत होती है।

ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग पहाड़ी कॉलोनी, सुदर्शन कॉलोनी, परशुराम कॉलोनी, ऊपरी पहाड़ी कॉलोनी, कुंज बिहार कॉलोनी, डेंटल कॉलेज और रामपुरघाट क्षेत्र समेत कई इलाकों को जोड़ता है। ऐसे में रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं।

लोगों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने और पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग उठाई है।

JPERC 2025

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रामभज तोमर ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट उपलब्ध होने के बाद सड़क सुधार का काम करवाया जाएगा।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिश्तों में बढ़ रही है दूरियां? अपनाएं ये 6 आसान तरीके, हर संबंध में घुलेगा प्यार और विश्वास

रिश्तों में बढ़ रही है दूरियां? अपनाएं ये 6 आसान तरीके, हर संबंध में घुलेगा प्यार और विश्वास

Good Parenting: बच्चों को बनाना है आत्मविश्वासी और समझदार? अपनाएं पॉजिटिव पेरेंटिंग के ये 5 आसान तरीके

Good Parenting: बच्चों को बनाना है आत्मविश्वासी और समझदार? अपनाएं पॉजिटिव पेरेंटिंग के ये 5 आसान तरीके