in

पांवटा साहिब: द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक, 3 का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

पांवटा साहिब: जिला स्तरीय ओपन एथलेटिक्स टूर्नामेंट में द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता सैनी ने बताया कि 20 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

अंकित कुमार और आयुष्मान ने जीते स्वर्ण पदक

अंडर-14 आयु वर्ग में अंकित कुमार ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने 60 मीटर दौड़ में रजत पदक भी जीता।

अंडर-16 वर्ग में आयुष्मान गाबा ने 60 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी वर्ग में उत्कर्ष कुमार ने 600 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया, जबकि पीयूष मंडल ने लंबी कूद में रजत पदक जीतकर स्कूल की पदक तालिका में योगदान दिया।

JPERC 2025

हैदराबाद में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे खिलाड़ी

विद्यालय के लिए एक और खुशी की बात यह है कि आयुष्मान गाबा, पीयूष मंडल और उत्कर्ष कुमार का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये तीनों खिलाड़ी 14 और 15 नवंबर 2026 को हैदराबाद में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान वे विद्यालय के साथ हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई

खिलाड़ियों की सफलता पर विद्यालय के निदेशक ललित शर्मा, निदेशक अकादमिक अंजू अरोड़ा और प्रधानाचार्या ममता सैनी सहित शिक्षक वर्ग ने खुशी जताई। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने एथलेटिक्स कोच अविनाश चौधरी, शारीरिक शिक्षक ज्ञान सिंह तोमर, गौरव चौहान और नीलम धीमान के प्रयासों की भी सराहना की।

प्रधानाचार्या ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। विद्यालय आगे भी विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करता रहेगा।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: वाल्मीकि चौक पर टूटा चैंबर बना था जाम की वजह, नगर परिषद ने तुरंत करवाया ठीक

पांवटा साहिब: वाल्मीकि चौक पर टूटा चैंबर बना था जाम की वजह, नगर परिषद ने तुरंत करवाया ठीक

पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ कार्रवाई: 11 नशीली शीशियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ कार्रवाई: 11 नशीली शीशियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार