in

Himachal Crime News: ऑल्टो से 4 किलो चरस बरामद! सप्लाई करने से पहले ही पुलिस ने पकड़ी खेप, लाखों में कीमत

TROWS

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश की जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गाड़ी से भारी मात्रा में चरस की खेप पकड़ी है।

Himachal Crime News: ऑल्टो से 4 किलो चरस बरामद! सप्लाई करने से पहले ही पुलिस ने पकड़ी खेप, लाखों में कीमत

पंचरुखी थाना के अंतर्गत पुलिस ने बनूरी-पंचरुखी लिंक रोड पर लगाए गए नाके के दौरान आरोपियों को पकड़ा। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो वाहनों में संदिग्ध व्यक्ति सवार है, जोकि चरस की सप्लाई करने वाले है।

4 किलो 40 ग्राम चरस बरामद
सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई और फिर श्मशानघाट के पास ऑल्टो कार को पकड़कर जब जाँच की तो उसके अंदर से 4 किलो 40 ग्राम चरस बरामद हुई।

Doon valley school

दो आरोपी काबू
जिसपर गोपाल (24) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी गांव खून्न तहसील आनी जिला कुल्लू और सुरेंद्र कुमार (37) पुत्र स्वर्गीय धनी राम निवासी गांव डगूट डाकघर जौऊ तहसील आनी जिला कुल्लू को मौके से अरेस्ट कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पंचरुखी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

JPERC 2025

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह चरस कहाँ से लाई गई थी और कांगड़ा जिले में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। ताकि इस पूरे नेटवर्क को सलाखों के पीछे पहुँचाया जा सके।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दुखद: घरेलू कलह का खूनी अंजाम! पिता-पुत्र के झगड़े को शांत करने गई थी बुजुर्ग महिला! धक्का-मुक्की में गिरकर गई जान

दुखद: घरेलू कलह का खूनी अंजाम! पिता-पुत्र के झगड़े को शांत करने गई थी बुजुर्ग महिला! धक्का-मुक्की में गिरकर गई जान