दुखद: घरेलू कलह का खूनी अंजाम! पिता-पुत्र के झगड़े को शांत करने गई थी बुजुर्ग महिला! धक्का-मुक्की में गिरकर गई जान

हमीरपुर जिला के थाना भोरंज के तहत गांव लजयाणी में दर्दनाक घटना घटी है जहाँ, पिता-पुत्र के बीच हुए घरेलू विवाद ने बुजुर्ग महिला की जान ले ली। हुआ यूँ कि श्याम लाल और उसके 25 साल के पुत्र साहिल का घर पर झगड़ा हो गया था।
दुखद: घरेलू कलह का खूनी अंजाम! पिता-पुत्र के झगड़े को शांत करने गई थी बुजुर्ग महिला! धक्का-मुक्की में गिरकर गई जान
बताया जा रहा है कि बेटा काम से घर देरी से लौटा था। इसको लेकर श्यामलाल ने जब बेटे को टोका तो दोनों के बीच बहस छिड़ गई। देखते ही देखते विवाद इस कदर बढ़ गया कि 80 वर्षीय रतनी देवी को बीच-बचाव करने आना पड़ा।
इस दौरान उसने अपने बेटे श्यामलाल और पोते को समझाया मगर तभी धक्का-मुक्की में वह असंतुलित होकर गिर गईं। सिर या शरीर के किसी नाजुक हिस्से में गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने तुरंत दम तोड़ दिया।


बताया जा रहा है कि साहिल शर्मा शादीशुदा है और उसकी शादी महज 6 महीने पहले ही हुई थी। पिता-पुत्र के बीच अक्सर अनबन रहती थी। वहीँ, घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना दी गई।
उधर, एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

