HP Panchayat Election: जिला परिषद चेयरमैन का रोस्टर जारी! देखे लिस्ट, 50% सीटों पर महिलाएं संभालेंगी कमान

HP Panchayat Election: हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनावों का बिगुल बज चुका है और अब ‘चुनावी शतरंज’ की बिसात पूरी तरह बिछ गई है। शुक्रवार को पंचायतीराज विभाग ने जिला परिषद चेयरमैन के पदों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया।
HP Panchayat Election: जिला परिषद चेयरमैन का रोस्टर जारी! देखे लिस्ट, 50% सीटों पर महिलाएं संभालेंगी कमान
पंचायत प्रधान, पंचायत वार्ड सदस्य, बीडीसी सदस्य और जिला परिषद वार्डों के लिए आरक्षण पहले ही तय कर दिया गया था। लेकिन अब चेयरमैन की तस्वीर साफ होने से कई दिग्गजों के समीकरण बदल गए हैं।
कुल मिलाकर करीब 55 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। सामान्य (ओपन) वर्ग के लिए अब केवल 45 फीसदी सीटें ही शेष रह गई हैं, जिससे मुकाबला और भी कड़ा होने की उम्मीद है।


रोस्टर की सबसे दिलचस्प बात यह है कि उप-प्रधान के पद के लिए कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। इस पद के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा सकेंगे।
किस जिले में किस श्रेणी के लिए आरक्षित हुई जिला परिषद चेयरमैन का पद

- जिला परिषद सीट का नाम आरक्षण रोस्टर
सिरमौर एससी(महिला)
सोलन एससी(महिला)
मंडी एससी
किन्नौर एसटी
लाहौल-स्पीति एसटी(महिला)
कांगड़ा ओबीसी(महिला)
हमीरपुर महिला(सामान्य)
चंबा महिला(सामान्य)
शिमला ओपन
कुल्लू ओपन
ऊना ओपन
बिलासपुर ओपन

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


