Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट! शुरू हुआ बारिश का दौर, गर्मी से मिली राहत

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज फिर मौसम ने करवट बदल ली है और राजधानी शिमला सहित अन्य हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है।
Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट! शुरू हुआ बारिश का दौर, गर्मी से मिली राहत
सुबह से ही राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिससे तापमान भी बेहद नीचे गिर गया है।
मौसम में आए इस बदलाव के चलते राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में अप्रैल माह के दौरान ही लोगों को दिसंबर जैसा एहसास होने लगा है।


बता दें कि मंगलवार को जहां प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी तो कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, वहीं आज लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी आसमान से राहत की फुहारे बरसी। शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में बारिश हुई है।
उधर, मौसम विभाग ने आज कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और मंडी में ओलावृष्टि व अंधड़ का ऑरेंज और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल में चार मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

