Himachal News Update: HRTC का बड़ा एक्शन! इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई में देरी पर कंपनी को 8 करोड़ का जुर्माना

Himachal News Update: हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने राज्य में इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई समय सीमा के भीतर नहीं करने पर संबंधित ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया है।
Himachal News Update: HRTC का बड़ा एक्शन! इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई में देरी पर कंपनी को 8 करोड़ का जुर्माना
निगम के अनुसार, कंपनी को मार्च 2026 तक इलेक्ट्रिक बसों की खेप की सप्लाई पूरी करनी थी। निर्धारित समय सीमा गुजर जाने के बाद भी बसें डिपो तक नहीं पहुँच पाई हैं।
निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कंपनी इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई में जितने दिन की देरी करेगी, उसे उतने दिन तक जुर्माना लगाया जाएगा।


तय समय पर इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति नहीं होने पर एचआरटीसी ने बस निर्माता कंपनी पर करीब आठ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
297 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर
हिमाचल सरकार और HRTC ने कुल 297 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर दिया है, जिसकी कुल लागत करीब 424 करोड़ रुपये है। पहले चरण में कुल ऑर्डर की 50% बसें सप्लाई होनी थीं। इन बसों को चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के विभिन्न डिपो में तैनात किया जाना है।

बसों के लिए करना होगा और इंतजार
उधर, HRTC के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि कंपनी से सिक्योरिटी राशि जमा करवाई गई है। बसों की पूरी सप्लाई होने के बाद, जुर्माने की राशि काटकर ही बकाया भुगतान किया जाएगा। अभी जनता को इन बसों के लिए करीब एक महीने का और इंतजार करना पड़ सकता है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

