in

Himachal Crime News: घर में चल रहा था चिट्टे का धंधा! पुलिस ने मारा छापा, महिला सहित तीन काबू

TROWS

Himachal Crime News: जिला शिमला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपने ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान को तेज करते हुए हेरोइन की बड़ी खेप के साथ तीन तस्करों को काबू किया है।

Himachal Crime News: घर में चल रहा था चिट्टे का धंधा! पुलिस ने मारा छापा, महिला सहित तीन काबू

आरोपियों में विनय वर्मा (40 वर्ष) निवासी जुब्बल, पंकज (25 वर्ष) निवासी गांव बढ़ावली डाकघर दोची तहसील जुब्बल और पूजा (31 वर्ष) निवासी गांव नकसेटली डाकघर देवरी खानैटी तहसील कोटखाई शामिल है।

पुलिस थाना रोहड़ू की डिटेक्शन सेल टीम ने जुब्बल क्षेत्र में एक रिहायशी मकान के कमरे से उक्त आरोपियों को पकड़ा है। टीम को सूचना मिली थी कि जुब्बल कैंची के समीप एक घर के कमरे में अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है।

Doon valley school

सूचना मिलते ही डिटेक्शन सेल की टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मौके पर दबिश दी। जब पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, तो वहां मौजूद तीन लोगों के कब्जे से 20 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर थाना जुब्बल में तीनों आरोपियों पर धारा 21, 25 तथा 29 के तहत एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया।

JPERC 2025

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन आरोपियों के तार कहाँ से जुड़े हैं और वे यह खेप कहाँ से लाते थे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरते ही कार में लगी आग! लुधियाना के 3 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 4 की मौत

हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरते ही कार में लगी आग! लुधियाना के 3 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 4 की मौत