हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरते ही कार में लगी आग! लुधियाना के 3 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 4 की मौत

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में भीषण सड़क हादसा पेश आया है, जहां गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार श्रद्धालुओं को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरते ही कार में लगी आग! लुधियाना के 3 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 4 की मौत
हादसा बुधवार को चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर पेश आया। पंजाब के लुधियाना के रहने वाले श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मां के दरबार में शीश नवाया और उसके बाद वह वापस गाड़ी में सवार होकर घर की तरफ लौटने लगे।
तभी भरवाईं के पास पहुंचे ही थे कि चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़कते हुए गहरी खाई में गिर गई।


हादसे के बाद गाड़ी अचानक ही आग की लपटों से घिर गई और कार में सवार 3 लोग अंदर ही फंस गए। जब तक स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच पाते तब तक तीन लोगों की गाड़ी के भीतर ही जिंदा जल जाने के कारण मौत हो चुकी थी।
जबकि एक श्रद्धालु हादसे के वक्त गाड़ी से बाहर गिर गया था, जिसके चलते गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

उधर, पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

