Paonta Sahib: पुलिस ने रिहायशी मकान में मारा छापा! 7440 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद, सोफे के पीछे छुपाई थी खेप

Paonta Sahib: पुलिस की स्पैशल डिटेक्शन टीम पाँवटा साहिब ने एक रिहायशी मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
Paonta Sahib: पुलिस ने रिहायशी मकान में मारा छापा! 7440 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद, सोफे के पीछे छुपाई थी खेप
दरअसल, पुलिस ने रविकान्त उर्फ बन्टी पुत्र रतन सिंह निवासी गांव टोका नगला डा. जामनीवाला तह. पांवटा साहिब और विकास पुत्र चन्द्र भान निवासी गांव मरवा डा. सडोली तह. बेहट जिला सहारनपुर को बीते दिनों काबू किया था।
टीम ने पांवटा साहिब ट्रक यूनियन के पास टेम्पो न0 HP17G-2868 से कुल 1104 प्रतिबन्धित कैप्सूल बरामद किये थे और दोनों आरोपियों को अरेस्ट किया था।


मामले में उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 22,29-61-1985 ND&PS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस हिरासत में गहन पूछताछ के आधार पर उपरोक्त आरोपियों में से एक आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने गफ्फार पुत्र स्व. रशीद निवासी गांव गोवर्धनपुर ढलानी डा. पठेड़ थाना चिलकाना तहसील व जिला सहारनपुर के रिहायशी मकान की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कमरे में दो सोफों के पीछे से एक कट्टे के अन्दर 7440 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किये गए। आरोपी गफ्फार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सिरमौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह बाहरी राज्यों के उन नशा सरगनाओं पर एक बड़ी चोट है जो हिमाचल की युवा पीढ़ी को खोखला कर रहे हैं। पुलिस ने दोहराया है कि नशा तस्कर चाहे राज्य के भीतर हों या बाहर, उन्हें ढूंढ़-ढूंढ़ कर सलाखों के पीछे पहुँचाया जाएगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

