Asha Hospital
Holi 2026
in ,

डेमोक्रेसी वैन को झण्डी दिखाकर पांवटा साहिब में प्रचार हेतू किया रवाना

डेमोक्रेसी वैन को झण्डी दिखाकर पांवटा साहिब में प्रचार हेतू किया रवाना

डेमोक्रेसी वैन को झण्डी दिखाकर पांवटा साहिब में प्रचार हेतू किया रवाना

एसडीएम विवेक महाजन ने दिखाई हरी झंडी

TROWS

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एस डी एम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने आज यहां एस डी एम कार्यालय पांवटा साहिब से भारत निर्वाचन आयोग की डेमोक्रेसी वैन को हरी झण्डी दिखाकर पांवटा विधान सभा क्षेत्र में प्रचार हेतू रवाना किया।

Holi 2026 -2

इस बारे में जानकारी देते हुए उप मंडल अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 10 नवम्बर, 2021 से 9 दिसम्बर, 2021 तक मतदाता सूचियों का (विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण- 2022) पंजीकरण तथा फोटो पहचान पत्र में प्रविष्टियों की शुद्वि करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि इस डेमोक्रेसी वैन के माध्यम से आज पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को पंजीकरण हेतू जागरूक किया जायेगा। इस दौरान यह वैन विभिन्न महाविद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानो, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं व क्षेत्र के चुन्निदा स्थानों पर जायेगी।

Doon valley school

एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने कहा कि आप सभी से निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सेदार बनें व पात्र लोग अपना नाम मतदाता सूचि में सम्मिलित करें, ताकि आगामी होने वाले विधान सभा चुनाव में कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मत के अधिकार से वंचित ना रह सके।

इस अवसर पर सहायक रजिस्ट्रीकरण निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, उप तहसीलदार एवं कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद आर.एस. बेदी, निर्वाचन कानूनगो मदन लाल सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवम् कर्मचारी उपस्थित रहे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में चल रहे विकास कार्यों को जल्द किया जाए पूरा – विवेक महाजन

पांवटा साहिब में चल रहे विकास कार्यों को जल्द किया जाए पूरा – विवेक महाजन

जिंदान हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास, तीसरे को कठोर कारावास

जिंदान हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास, तीसरे को कठोर कारावास