Asha Hospital
Holi 2026
in

डोंडली-माजरी गांव में गरजे कांग्रेस नेता मनीष ठाकुर

डोंडली-माजरी गांव में गरजे कांग्रेस नेता मनीष ठाकुर

डोंडली-माजरी गांव में गरजे कांग्रेस नेता मनीष ठाकुर

हर घर में कांग्रेस, घर घर कांग्रेस अभियान के तहत लोगों को लिया जागरूक

TROWS

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस को गति प्रदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर और प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र परमार की अगुवाई में दो गांवों में बैठकें की। पहली बैठक डोंडली गांव में जबकि दूसरी बैठक माजरी गांव में आयोजित की गई।

Holi 2026 -2

बैठकों के दौरान पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने बताया कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है।

Indian Public School

भाजपा ने सत्ता में आने के लिए जो वादे किए थे, उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ है। यही कारण है कि अब लोग भाजपा सरकार के खिलाफ खुलकर सामने आ रहे हैं।

Doon valley school

लोगों ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के, खिलाफ लोगों को जागरूक किया और घर घर जाकर लोगों से उनकी समस्याओं को जाना।

पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि आज भी ढोंढली और माजरी गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां के लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र परमार ने लोगों से आवाहन किया कि केंद्र और प्रदेश से भाजपा को खदेड़ने के लिए आगे आएं। कांग्रेस का साथ दें और देश और प्रदेश के लोगों के बेहतर भविष्य निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। नरेंद्र परमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

कार्यक्रमों में पांवटा साहिब यूंका अध्यक्ष प्रदीप कुमार, उपप्रधान नवादा पंचायत मोहित सैनी, राजेश कुमार, सुशील कुमार, विकी तोमर, पवन तोमर, जसपाल सिंह, विश्वजीत सैनी, श्याम लाल तोमर, सौरभ तोमर, कनिष्क तोमर, अजय, तेजपाल, विजय कपूर, टिंकू, राजेश कुमार, अमन कुमार, सुरेश कुमार, विवेक कुमार, सचिन तोमर, अनिल तोमर आदि कई युवा उपस्थित रहे।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में भारत बंद पर किसानों ने निकाली रैली…

पांवटा साहिब में भारत बंद पर किसानों ने निकाली रैली…

युवती ने थाने में रचाई शादी, पढ़े क्या है पूरा मामला

युवती ने थाने में रचाई शादी, पढ़े क्या है पूरा मामला