Asha Hospital
Holi 2026
in

तस्करी : सिरमौर में 44.40 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार

तस्करी : सिरमौर में 44.40 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार

तस्करी : सिरमौर में 44.40 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार

पुलिस ने कौलावालाभूंड मार्ग पर दिया कार्रवाई को अंजाम

TROWS

सदर पुलिस थाना नाहन की पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देते हुए हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले दो व्यक्तियों को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है।

Holi 2026 -2

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पुलिस ने 44.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुटी है।

Indian Public School

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने बीती देर रात कौलावालाभूंड मार्ग पर शिकारडी क्षेत्र में एक कार से यह 44.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

Doon valley school

हालांकि अभी पुलिस दोनों आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं कर रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी हरियाणा के नारायणगढ़ के रहने वाले है।

इस मामले में पुलिस ने हरियाणा नंबर की उस कार को भी कब्जे में लिया है, जिसमें आरोपी सवार थे। दरअसल इस मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा के नारायणगढ़ के रहने वाले दो व्यक्तियों द्वारा चिट्टे की खेप को लाया जा रहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने शिकारडी में नाकाबंदी की गई थी। कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने नशे की यह बड़ी खेप बरामद की। बरामद की गई खेप की कीमत नशे के बाजार में लाखों रुपए आंकी जा रही है।

उधर पूछे जाने पर डीएसपी हेडक्वार्टर मीनाक्षी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वह इतनी खेप कहां से लेकर आए थे और इसे किसे सौंपा जाना था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगामी जांच की जा रही है।

Written by Newsghat Desk

सिरमौर में युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान IGMC में तोड़ा दम

सिरमौर में युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान IGMC में तोड़ा दम

पूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस…..

पूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस…..