in

तीन घंटे तक प्रसव पीड़ा से तड़फती रही महिला, नही पहुंची एंबुलेंस….

महिला के परिजन 108 को करते रहे बार बार कॉल, वो टालते रहे….

108 प्रबंधन का बहाना, कोविड मामलों में लगी है एंबुलेंस…

BKD School
BKD School

न्यूज़ घाट/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के भजौन पंचायत में गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़फती रही। लेकिन तीन घंटे तक 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची।

परिजनों ने महिला को निजी गाड़ी से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। 108 एंबुलेंस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब विकास खण्ड की भजौन पंचायत की महिमा कविता देवी को बुधवार देर रात 10 बजें प्रसव पीड़ा शुरू हुई।

जिसके बाद महिला के पति अंकित पंवार ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। जिसके बाद 108 एंबुलेंस वाले कर्मी ने 10 मिनट में पहुंचने की बात की।

ये भी पढ़ें : पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी, चल रहा था ये घिनौना काम, एक गिरफ्तार…..

वारदात : देर रात कर्फ्यू के दौरान गाड़ी के तोड़े शीशे…

प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटे में कोरोना से 33 की मौते…

महिला के पति अंकित पंवार ने बताया की 108 एंबुलेंस को कई बार फोन किया। इधर महिला प्रसव पीड़ा से तड़फती रही लेकिन एंबुलेंस कर्मी 10 मिनट में पहुंचने की बात कहते रहे।

जब गर्भवती महिला की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो साढ़े 12 बजे रात को परिजनों ने निजी गाड़ी बुला कर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया।

साढ़े 12 बजें तक 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची। सिविल अस्पताल में गर्भवती महिला को भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है की सतौन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस तैनात की हुई है।

लेकिन सतौन में तैनात की हुई 108 एंबुलेंस एक सप्ताह से पांवटा साहिब में ही रखी हुई है। जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें : अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कारवाई,   जेसीबी, ट्रैक्टर, 6 ट्रक जब्त, 7 लाख जुर्माना

जाने माने खनन व्यवसायी तपेन्द्र ठाकुर का निधन, इलाके में शोक की लहर

उधर 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी मनोज कोठरी ने बताया कि कई एंबुलेंस कोविड मामलो में लगाई गई है।

समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं पहुंची इसकी जांच की जायेगी साथ ही कहा कि सतौन स्वास्थ्य केंद्र में तैनात 108 एंबुलेंस में तकनीकी खराबी आने के कारण पांवटा साहिब भेजी गई है। जैसे ही एंबुलेंस ठीक हो जायेगा उसके बाद सतौन भेज दी जायेगी।

ये भी पढें : ऊना में हुई भारतीय थल सेना भर्ती का री-मेडिकल 1 मई को

पावर कट : 30 अप्रैल को यहां रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

Written by newsghat

पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी, चल रहा था ये घिनौना काम, एक गिरफ्तार…..

वारदात : बदमाशों ने यूं किया लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ