Asha Hospital
Holi 2026
in

दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार माँ की मौत, बेटा गम्भीर..

दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार माँ की मौत, बेटा गम्भीर..

दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार माँ की मौत, बेटा गम्भीर..

Holi 2026 -2
TROWS

ग्रामीणों ने मृतक महिला व घायल युवक को खाई से निकाला

 

Indian Public School

हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक हादसे के दौरान बगस्याड-थुनाग सड़क मार्ग (मंडी) पर कांढ़ी मोड़ पर जंजैहली की तरफ जा रही एक कार खाई में गिर गई। हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि बेटा बुरी तरह से जख्मी हुआ है।

Doon valley school

घायल युवक को सीएचसी बगस्याड उपचार कर लिए भर्ती किया गया है। मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय मोरू देवी पत्नी शिव दास निवासी कटवाण्डी के रूप में की गई है, जबकि घायल युवक की पहचान 23 वर्षीय प्रकाश चंद पुत्र शिव दास निवासी कटवाण्डी के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि मां बेटा के साथ अपने मायके शुमली जा रही थी। कार में सवार होकर मां-बेटा दोनों कटवाण्डी से थुनाग की तरफ निकले। इस दौरान करीब 4 बजे बगस्याड से आगे कांढ़ी मोड़ पर जब कार पहुंची तो अचानक कार पहले पोल से टकराई और जिसके बाद कार खाई में जा गिरी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

खाई में कार गिरने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला का बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गया है।

हादसे का पता चलते ही थुनाग बगस्याड से लोग बचाव कार्य के लिए घटना स्थल पर पहुंचे। लोगों ने मृतक मां के शव को और घायल बेटे को सड़क मार्ग तक पहुंचाया।

जहां से घायल युवक को बगस्याड सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया गया है। एसएचओ जंजैहली संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

Written by Newsghat Desk

येलो अलर्ट : हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, नही मिलेगी सर्दी से राहत

येलो अलर्ट : हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, नही मिलेगी सर्दी से राहत

Insurence : अब मात्र ₹999 में पाएं घर बैठे Health Insurance, जानें कैसे ?

Insurence : अब मात्र ₹999 में पाएं घर बैठे Health Insurance, जानें कैसे ?