Asha Hospital
Holi 2026
in

दर्दनाक हादसा : ट्रक के तीन पुलिस जवानों को रौंदा, मौके से फरार…

दर्दनाक हादसा : ट्रक के तीन पुलिस जवानों को रौंदा, मौके से फरार…

दर्दनाक हादसा : ट्रक के तीन पुलिस जवानों को रौंदा, मौके से फरार…

पुलिस ने हमीरपुर ने नादौन से धरा ट्रक चालक…

TROWS

हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िला में बीती रात को एक भारी वाहन चालक बाइक को टक्कर मार कर फरार हो गया। जिसमें तीन बटालियन जवानों की मौत हो गई थी।

Holi 2026 -2

इस हिट एंड रन के मामले में आरोपी मौके से फरार हो गया था। लेकिन इस मामले में पुलिस को सफलता हाथ लग गई है। मामले के आरोपी को ज़िला हमीरपुर पुलिस ने नादौन से पकड़ लिया है।

Indian Public School

यह आरोपी तब पकड़ में आया जब वह नादौन के जलाडी में ढाबे पर रुका था। उस दौरान पुलिस वहां पर गस्त लगा रही थी। जैसे ही पुलिस ढाबे पर चैकिंग के लिए गई तो वहां पर खड़े एक ट्रक के टायर पर खून के धब्बे दिखे। जिसके बाद उस ट्रक के चालक को पुलिस ने पकड़ लिया।

Doon valley school

बता दें कि यह हादसा ज़िला ऊना के गगरेट के तहत होशियारपुर मार्ग के चेक पोस्ट से 150 मीटर पीछे हुआ था। इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक चौथी आईआरबीएन बटालियन थे।

मृतकों की पहचान विशाल कुमार पुत्र विक्रम चंद निवासी झंडवी, मनोज कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी डाकघर टिक्करी मिन्हासा भोरंज और शुभम पुत्र सुरेश कुमार निवासी नारकड बड़सर के रूप में हुई है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

आरोपी इस समय पुलिस की हिरासत में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। तीनों शवों के पोस्टमोर्टम होने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Written by newsghat

नकली नमक के पैकेट्स मिलने के बाद, विभाग की दबिश, भरे 21 सैंपल

नकली नमक के पैकेट्स मिलने के बाद, विभाग की दबिश, भरे 21 सैंपल

रईस बाप की औलाद ने किया लड़की के साथ किया ये घिनौना काम

रईस बाप की औलाद ने किया लड़की के साथ किया ये घिनौना काम