Asha Hospital
in

दिलीप चौहान के निष्कासन के बाद शिलाई के लाधी में कांग्रेस को बड़ा झटका, 48 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

दिलीप चौहान के निष्कासन के बाद शिलाई के लाधी में कांग्रेस को बड़ा झटका, 48 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

दिलीप चौहान के निष्कासन के बाद शिलाई के लाधी में कांग्रेस को बड़ा झटका, 48 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

बलदेव तोमर ने पार्टी में किया स्वागत, बोले झूठ बोल कर बरगलाना कांग्रेस की आदत

 

Shri Ram

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर ने ग्राम पंचायत लाणी बोहराड, पनौग व जरवा जुनेली का दौरा कर चुनाव प्रचार किया। बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग का ध्यान रखते है।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है घोषणा पत्र में सभी गांवों को पीएम सड़क योजना से जोड़ने, धार्मिक पर्यटन स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ने, सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने, 12वीं कक्षा में 5000 रैंक वाले छात्राओं को 2500 रूपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति देने, गरीब परिवार की 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को अटल पेंशन योजना में शामिल करने, देवी अन्नपूर्णा योजना से गरीब महिलाओं को 3 फ्री रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में स्कूल जाने वाली बेटियों को साइकिल और कॉलेज छात्रों को स्कूटी देने का वायदा किया गया है। इससे आठ लाख स्कूली बेटियों को सुविधा मिलेगी।

बलदेव तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांच वर्ष में शिलाई विधानसभा क्षेत्र का विकास सराज के तर्ज पर किया है। लाधी क्षेत्र की जनता ने जो मांगा मुख्यमंत्री ने वो दिया। हलाह, जरवा और पनौग मे PHC, I&PH का सब डिवीजन रोनहाट मे दिया और पुलिस चौकी खोल कर दी।

JPERC 2025

इसलिए इस विधानसभा चुनाव में विकास के नाम पर वोट करें तथा लोगों को गुमराह करने वाले नेताओं को मुंहतोड़ जवाब दे।

कांग्रेस ने अपनी राजनीति को चमकाने के लिए शिलाई विधानसभा क्षेत्र में समाज को बांटने का काम किया है। इस लिए इस बार शिलाई विधानसभा से कमल खिलाकर विधानसभा में जयराम ठाकुर की बनने वाली सरकार में सहयोग करें।

इस दौरान शिलाई विधानसभा के लाधी क्षेत्र में विभिन्न गांव में 48 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। भाजपा में शामिल हुए परिवारों का बलदेव तोमर ने पार्टी में स्वागत किया है।

इस मोके पर गंगा राम सिंगटा, रमेश सिंगटा, प्रदीप सिंगटा, बंसी चौहान, दलीप पोजटा, बहादुर सिंह, मान सिंह, नरेश शर्मा, राजेंद्र तोमर, पृथ्वी तोमर आदि मौजूद रहे।

Written by Newsghat Desk

अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2022 के समापन पर आएंगे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, अनेक विभुतियों को करेंगे सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2022 के समापन पर आएंगे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, अनेक विभुतियों को करेंगे सम्मानित

चुनाव से पहले ही हार मानकर बैठ गई कांग्रेस : कश्यप

चुनाव से पहले ही हार मानकर बैठ गई कांग्रेस : कश्यप