Asha Hospital
Holi 2026
in

दो सगे भाइयों से नशे की खेप बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार….

दो सगे भाइयों से नशे की खेप बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार….

दो सगे भाइयों से नशे की खेप बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार….

आरोपी करते थे गांजा व नशीली दवाओं की तस्करी….

TROWS

उपमंडल पांवटा साहिब पुलिस टीम ने भांटावाली में नाई की दुकान चलाने वाले दो भाइयों से 233.02gm गांजा व 84 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Holi 2026 -2

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि दो सगे भाई गुलशेर अली व अली शेर पुत्र वली मौहम्मद निवासी गुज्जर कॉलोनी जोकि भांटावाली में वालिया पट्रौल पम्प के समीप निर्माणाधिन बिल्डीग के सामने चाय की दुकान के साथ सैलुन/नाई की दुकान में गांजा व नशीले कैप्सूल बेचने का काम करते है।

Indian Public School

उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। जहां नाई की दुकान में अन्दर दो व्यक्ति बेठे थे पूछे जाने पर उन्होंने अपना नाम गुलशेर अली व अली शेर पुत्र वली मौहम्मद निवासी बद्रीपुर, गुज्जर कॉलोनी, पांवटा साहिब बतलाया।

Doon valley school

तलाशी के दौरान दुकान में लगे शीशे के फ्रेम के नीचे बने तीन लकडी के रैको में से दो सफेद थैलीयां बरामद हुई। जिसमें पत्तेदार भुरे रंग का पदार्थ पाया गया। पोलीथीन की पुड़ियों को खोलकर सुंघकर चैक किया गया तो उसमें गांजा पाया गया। थैली सहित तोला गया तो कुल वजन 233.02gm था।

जबकि दूसरी थैली से 06 Strips Parvion-Spas के कुल 60 कैप्सूल पाए गए। व 03 Strips Proxywel Spas के कुल 24 कैप्सूल मिले। 09 Strips मे कुल 84 कैप्सूल पाए गए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पांवटा पुलिस थाना में उक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की।

Written by Newsghat Desk

खुशखबरी : कफोटा एसडीएम कार्यालय की नोटिफेकेशन जारी

खुशखबरी : कफोटा एसडीएम कार्यालय की नोटिफेकेशन जारी

हिमाचल में युवक से बरामद हुई हेरोइन..

हिमाचल में युवक से बरामद हुई हेरोइन..