Asha Hospital
Holi 2026
in

द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में सीनियर ग्रुप का खेल दिवस का आगाज़

द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में सीनियर ग्रुप का खेल दिवस का आगाज़

द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में सीनियर ग्रुप का खेल दिवस का आगाज़

TROWS

20 दिसंबर 2022 से स्कूल प्रांगण में सीनियर ग्रुप एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ हुआ जोकि 23 दिसंबर 2022 तक चलेगा।

Holi 2026 -2

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ अजय पाठक (सीएमओ सिरमौर), स्कूल चेयर पर्सन इकबाल कौर नारंग, स्कूल निदेशक महोदय डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग, स्कूल निदेशक महोदया श्रीमती गुरमीत कौर नारंग, स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती निशा परमार, सोमेश वर्मा, अंजू वर्मा, अरविंद मरवाहा, गुरप्रीत सिंह, सूरज भयाना, मधुकर डोगरी, देवेंद्र लांबा, अजय देओल, प्रदीप कुमार और महेश खुराना उपस्थित थे।

Indian Public School

स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती निशा परमार ने मुख्य अतिथि डॉ अजय पाठक का स्वागत करते हुए उनका परिचय उपस्थित सभी सदस्यों से करवाया तथा इस अवसर पर उपस्थित होने पर उनका धन्यवाद किया।

Doon valley school

कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल का झंडा फहराया गया। खेल दिवस की शुरुआत मशाल को प्रज्वलित करके की गई तथा डॉ अजय पाठक ने खेल दिवस को शुरू करने की सहमति दी।

सर्वप्रथम स्कूल के मनु हाउस, श्रवण हाउस, अजीत सिंह हाउस और ध्रुव हाउस के खिलाड़ियों ने परेड की तत्पश्चात शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमें खिलाड़ियों ने खेल भावना को कायम रखने की शपथ ली तथा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें बैलून सेरेमनी, पिजन सेरेमनी, फैन ड्रिल, रिंग ड्रिल, बटरफ्लाई ड्रिल तथा रिबन ड्रिल शामिल है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए खिलाड़ियों (boys and girls) ने 1500 मीटर रेस, लोंग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, 400 मीटर रेस, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 800 मीटर रेस, 4 * 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक हासिल किए।

इस अवसर पर उपस्थित कक्षा छठी के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने इन खेल प्रतियोगिताओं का भरपूर आनंद लिया तथा सभी के अथक प्रयासों को सराहा।

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम….

800 मीटर रेस बॉयस(U-19)

श्रेयांश वाली प्रथम
साहिल बाली द्वितीय
शिवांश चोपड़ा तृतीय

800 मीटर रेस गर्ल्स(U-19)
तरनजीत कौर प्रथम
मानवी पांडे द्वितीय
सुरभि शर्मा तृतीय

800 मीटर रेस बॉयज (U-13)
रमन कुमार प्रथम
अविजोत सिंह द्वितीय
शौर्य शर्मा तृतीय

800 मीटर रेस गर्ल्स (U-13)
वंशिका प्रथम
काशवी तोमर द्वितीय
नवनप्रीत कौर तृतीय

800 मीटर रेस बॉयज(U-15)
हर्ष कुमार प्रथम
शौर्य आनंद द्वितीय
आदित्य बाली तृतीय

800 मीटर रेस गर्ल्स(U-15)
अनन्या ठाकुर प्रथम
अविष्का मेहता द्वितीय
नगाला हेमावती तृतीय

हाय जंप गर्ल्स(U-19)
याना सिंह प्रथम
मोनिका द्वितीय
छवि सिंह तृतीय

हाई जंप बॉयज (U-19)
हितेन सपोलिया प्रथम
गगनदीप द्वितीय
स्वरित गोयल तृतीय

Written by Newsghat Desk

पुलिस विभाग में नीलामी 21 दिसम्बर को, ये सामान होगा नीलाम

पुलिस विभाग में नीलामी 21 दिसम्बर को, ये सामान होगा नीलाम

पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के प्रयासों का मिला फल, नाबार्ड ने 3 सड़को के लिए किए 20 करोड़ मंजूर

पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के प्रयासों का मिला फल, नाबार्ड ने 3 सड़को के लिए किए 20 करोड़ मंजूर