Asha Hospital
Holi 2026
in

धर्मशाला में दलाईलामा से मिले हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे, तिब्बत के समर्थन में दोहराया अपना संकल्प

धर्मशाला में दलाईलामा से मिले हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे, तिब्बत के समर्थन में दोहराया अपना संकल्प

धर्मशाला में दलाईलामा से मिले हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे, तिब्बत के समर्थन में दोहराया अपना संकल्प
Actor Richard Gere, right, kisses the hand of Tibetan spiritual leader the Dalai Lama at an event celebrating the Dalai Lama's 90th birthday in Dharamshala, India, Sunday, July 6, 2025. (AP Photo/Ashwini Bhatia)

धर्मशाला में दलाईलामा से मिले हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे, तिब्बत के समर्थन में दोहराया अपना संकल्प

TROWS

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और लंबे समय से तिब्बत के समर्थक रिचर्ड गेरे इन दिनों हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला दौरे पर हैं। यहां उन्होंने तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और तिब्बत के मुद्दे पर अपना समर्थन दोहराया।

Holi 2026 -2

धर्मशाला में इन दिनों अंतरराष्ट्रीय तिब्बत समर्थन समूहों की एक विशेष बैठक आयोजित हो रही है। इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे भी पहुंचे हैं।

Indian Public School

अपने दौरे के दौरान रिचर्ड गेरे ने दलाईलामा से मुलाकात की। उन्होंने उनके साथ कुछ समय बिताया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Doon valley school

मुलाकात के बाद रिचर्ड गेरे ने कहा कि तिब्बत के लोगों के अधिकारों और उनकी संस्कृति की रक्षा के लिए दुनिया भर में समर्थन जारी रहना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि वह इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत के साथ मिलकर तिब्बत के लिए शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण समाधान की दिशा में काम करते रहेंगे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

धर्मशाला में आयोजित यह बैठक अंतरराष्ट्रीय तिब्बत समर्थन समूहों का महत्वपूर्ण मंच मानी जा रही है। इसमें विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधि तिब्बत से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।

इस सम्मेलन का आयोजन “कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज इंडिया” द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय तिब्बती प्रशासन कर रहा है।

यह बैठक विशेष रूप से दलाईलामा के 90वें जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा है। इस अवसर पर पूरे वर्ष को “करुणा वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है।

धर्मशाला में हो रहे इन कार्यक्रमों में तिब्बत समर्थक संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भाग ले रही हैं।

रिचर्ड गेरे लंबे समय से तिब्बत के मुद्दे पर मुखर रहे हैं। वह कई मंचों पर तिब्बत के लोगों के अधिकारों और उनकी सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण की बात उठाते रहे हैं।

धर्मशाला में उनकी मौजूदगी को तिब्बत समर्थक समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में नशे की बड़ी खेप पकड़ी: 11,040 कैप्सूल और 4,200 गोलियों के साथ दो युवक गिरफ्तार

पांवटा साहिब में नशे की बड़ी खेप पकड़ी: 11,040 कैप्सूल और 4,200 गोलियों के साथ दो युवक गिरफ्तार

हिमाचल में संदिग्ध हालात में मिला पंजाब के युवक का श*व, चिट्टे की ओवरडोज से मौ*त की आशंका

हिमाचल में संदिग्ध हालात में मिला पंजाब के युवक का श*व, चिट्टे की ओवरडोज से मौ*त की आशंका