Asha Hospital
Holi 2026
in

नकली नमक के पैकेट्स मिलने के बाद, विभाग की दबिश, भरे 21 सैंपल

नकली नमक के पैकेट्स मिलने के बाद, विभाग की दबिश, भरे 21 सैंपल

नकली नमक के पैकेट्स मिलने के बाद, विभाग की दबिश, भरे 21 सैंपल

फ़ूड एवं सेफ्टी विभाग की नाहन स्थित एक नामी मार्ट में बड़ी कार्रवाई

-नकली टाटा नमक पैकेट्स मिलने पर कॉपीराइट के तहत मार्ट पर मामला दर्ज

TROWS

बीते रोज बुधवार को जिला मुख्यालय नाहन के समीप बिरोजा फैक्टरी के सामने स्थित एक नामी मार्ट में माटा नमक के नकली पैकेट्स मिलने पर कॉपीराइड के तहत मामला दर्ज होने के बाद आज गुरूवार को फ़ूड एवं सेफ्टी विभाग ने संबंधित मार्ट पर एक बार फिर दबिश दी।

Holi 2026 -2

इस दौरान विभागीय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित मार्ट से अन्य खाद्य पदार्थों की जांच को लेकर सैंपल भी भरे हैं। इस दौरान विभागीय टीम ने यहां से 21 सैंपल लिए है।

Indian Public School

नमक की भारी मात्रा में पैकेट बरामद करने के मामले को लेकर इस दिशा में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी के तहत फूड एंड सेफ्टी विभाग के सहायक आयुक्त अतुल कायस्थ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे।

Doon valley school

खाद्य पदार्थों की जांच करने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस दौरान सहायक आयुक्त द्वारा फूड सेफ्टी वैन को मौके पर बुलाकर विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं, जिसमें मिनरल वाटर, सरसों का तेल, मिर्च, हल्दी, देसी घी आदि शामिल है।

बता दें कि मार्ट में हाल ही में टाटा के जांच बैंक द्वारा जिला सिरमौर पुलिस के सहयोग से यहां पर नकली नमक की एक बड़ी खेप पकड़ी गई थी। इसके बाद आज सुबह ही फूड डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची और यहां पहुंच कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

फूड एंड सेफ्टी विभाग के सहायक आयुक्त अतुल कायस्थ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज टीम के साथ मौका पर आकर खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरने के साथ जांच जारी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 20 से ज्यादा वस्तुओं के सैंपल भरे जा चुके है, जिनकी जांच फूड वैन के माध्यम से की जा रही है।

बता दें कि मौके पर मिली नमक की बोरियों के नकली होने की पुष्टि टाटा के कर्मचारियों द्वारा भी की गई थी, जिसके बाद संबंधित नमक के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है।

Written by newsghat

द स्कॉलर्स होम स्कूल में खुला सिलाई सेंटर, एसडीएम ने किया शुभारंभ

द स्कॉलर्स होम स्कूल में खुला सिलाई सेंटर, एसडीएम ने किया शुभारंभ

दर्दनाक हादसा : ट्रक के तीन पुलिस जवानों को रौंदा, मौके से फरार…

दर्दनाक हादसा : ट्रक के तीन पुलिस जवानों को रौंदा, मौके से फरार…