Asha Hospital
Holi 2026
in ,

नगर परिषद कर्मचारियों ने पुलिस मैदान में खड़े किए कूड़े से भरे डंपर…

नगर परिषद कर्मचारियों ने पुलिस मैदान में खड़े किए कूड़े से भरे डंपर…

नगर परिषद कर्मचारियों ने पुलिस मैदान में खड़े किए कूड़े से भरे डंपर…

भाटांवाली पंचायत के ग्रामीणों की धमकी के बाद खड़ी हुई समस्या…

TROWS

नगर परिषद क्षेत्र पांवटा साहिब के कर्मचारियों ने शहर के कूड़े से भरे डंपर पुलिस मैदान में खड़े कर दिए हैं। ये समस्या डंपिंग साइट के करीब केदारपुर के ग्रामीणों द्वारा नगर परिषद के डंपर चालकों के चेताने के बाद ये समस्या बढ़ गई है।

Holi 2026 -2

बता दें कि केदारपुर के ग्रामीण गांव के करीब कूड़ा संयंत्र स्थापित किए जाने का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बीते दिन डंपर चालकों को रास्ते में रोक कर सख्त शब्दो में चेताया है कि यदि वे कूड़े से भरे डंपर यहां लेकर आएंगे तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

Indian Public School

नगर परिषद के कर्मचारी अनूप, अफलातून, भरत, कृष्णा, सलीम, बलवीर, शुभम, संजय, नरेश, श्याम ने पूछे जाने पर बताया कि केदारपुर डंपिंग साइट तक डंपर ले जाने से ग्रामीणों और कर्मचारियों के बीच तनाव बढ़ सकता है।

Doon valley school

ऐसे में कूड़ा निष्पादन की समस्या बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के कर्मचारी अपनी ड्यूटी के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उधर इस बारे में पूछे जाने पर एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों और नगर परिषद के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। जल्द ही बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिये,@newsghat पर और व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन होने के लिए @newsghat पर क्लिक करें।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब कांग्रेस ने उठाये भाजपा हस्ताक्षर अभियान के आयोजन पर सवाल…

पांवटा साहिब कांग्रेस ने उठाये भाजपा हस्ताक्षर अभियान के आयोजन पर सवाल…

खेलों से युवाओं में आता है अनुशासन : चरणजीत चौधरी

खेलों से युवाओं में आता है अनुशासन : चरणजीत चौधरी