Asha Hospital
Holi 2026
in

नदी उत्सव के दौरान निकाली रैली को डीसी ने दिखाई हरी झंडी

नदी उत्सव के दौरान निकाली रैली को डीसी ने दिखाई हरी झंडी

नदी उत्सव के दौरान निकाली रैली को डीसी ने दिखाई हरी झंडी

मनभावन यमुना, पावन यमुना के अंतर्गत यमुना नदी किनारे सफ़ाई अभियान आयोजित

TROWS

उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज सुबह मनभावन यमुना, पावन यमुना कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली उपमंडलाधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब से पांवटा बाज़ार होते हुए वाई प्वाइंट तथा वापिस यमुना घाट पहुंची।

Holi 2026 -2

उपायुक्त के नेतृत्व में इस रैली में एनएसएस, एनसीसी व स्कूल तथा कॉलेज के विद्यार्थियों व अध्यापकों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित अधिकारी व कर्मचारियों तथा नगर परिषद के सफ़ाई कर्मचारियों ने भाग लिया।

Indian Public School

बच्चों ने इस रैली के दौरान “बिना नदी जीवन बदहाली, नदी से आती है हरियाली ‘अपने अंदर जोश भरो, यमुना को अब साफ करो’ अब हमने यह ठाना है, यमुना को बचाना है” जैसे विभिन्न नारों के साथ स्थानीय लोगों को जागरूक किया तथा सभी को इस अभियान में भाग लेने को प्रेरित किया। उपायुक्त के नेतृत्व में रैली में भाग ले रहे लोगों द्वारा यमुना घाट पर पहुंच कर साफ़ सफ़ाई की गई है।

Doon valley school

उपायुक्त ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि पांवटा साहिब में दो दिवसीय नदी उत्सव मनाया गया जिसके अंतर्गत आज पांवटा साहिब में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस के उपरांत यमुना घाट पर साफ़ सफ़ाई की गई।

इस दौरान उन्होंने बताया कि यमुना किनारे लगने वाली सभी पंचायतों में आज साफ़ सफ़ाई की जा रही है। इसके साथ ही जिला से सभी स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है , ताकि सभी को नदी बचाओ अभियान के लिए प्रेरित किया जा सके।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि भविष्य में नदी किनारे कूड़ा नहीं फेंका जाए, यह केवल डंपिंग यार्ड या चिन्हित क्षेत्रों में डाला जाए, जहाँ इसकी प्रोसेसिंग हो सके। नदी में पूजा सामग्री प्रवाहित करने के लिए क्षेत्र चिन्हित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नदियाँ जीवनदायिनी है, नदियों के किनारे मानव सभ्यता का जन्म हुआ है और मानव सभ्यता नदियों के आस पास फली-फूली और विकसित हुई है। इसलिए भी नदियों का संरक्षण अति आवश्यक है।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उप अध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया व नगरपालिका के पार्षद, उप मंडल अधिकरी विवेक महाजन, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अरशद अहमद, उप तहसीलदार एवं कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद आरएस बेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल के 30 संस्थानों सहित 125 विभूतियों को डॉ वाईएस परमार राष्ट्र निर्माण सम्मान

हिमाचल के 30 संस्थानों सहित 125 विभूतियों को डॉ वाईएस परमार राष्ट्र निर्माण सम्मान

पांवटा साहिब में गौ भक्त सचिन ओबरॉय सहित चार के खिलाफ FIR दर्ज..

पांवटा साहिब में गौ भक्त सचिन ओबरॉय सहित चार के खिलाफ FIR दर्ज..