Asha Hospital
Holi 2026
in

नाहन कॉलेज में हुई वैक्सीनेशन, पांवटा में 15 को इन 7 स्थानों पर लगेंगे कोविड टीके

नाहन कॉलेज में हुई वैक्सीनेशन, पांवटा में 15 को इन 7 स्थानों पर लगेंगे कोविड टीके
TROWS

नाहन कॉलेज में हुई वैक्सीनेशन, पांवटा में 15 को इन 7 स्थानों पर लगेंगे कोविड टीके

Holi 2026 -2

-सिरमौर में भी जोरों पर चल रहा वैक्सीनेशन का अभियान

Indian Public School

सरकार के निर्देशों पर प्रदेश भर में कॉलेज खुल चुके हैं। लिहाजा विद्यार्थियों की कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर उचित कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत कॉलेज के विद्यार्थियों की वैक्सीनेशन भी की जा रही है।

Doon valley school

डा. वाईएस परमार डिग्री कॉलेज नाहन में भी मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं की वैक्सीनेशन की। वैक्सीनेशन के लिए कॉलेज प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया था। इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कॉलेज में सर्वप्रथम छात्रों की कोरोना टैस्ट किए, जिसके बाद उन विद्यार्थियों की वैक्सीनेशन की गई, जिन्हें अभी तक कोविड का टीका नहीं लगा था। यह जानकारी कॉलेज के प्रिंसिपल डा. दिनेश भारद्वाज ने दी।

पांवटा साहिब में 15 सितंबर को 7 स्थानों पर होगा कोविड-19 टीकाकरण
दूसरी तरफ पांवटा साहिब के बीएमओ डा. अजय देओल ने बताया कि उपमंडल पांवटा साहिब में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए 15 सितंबर को 7 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, ज्ञान चंद धर्मशाला, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, राधा स्वामी सत्संग भवन सूरजपुर, इ.एस.आइ. मालवा कोटन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडियों, उप स्वास्थ्य केंद्र शरली मानपुर इन सभी स्थानों पर कॉविड -19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी एवं जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है वह इन केन्द्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने बताया कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ ज़रुर लाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों तथा प्रवासी लोगों से टीकाकरण का लाभ उठाने की अपील की।

Written by

सिरमौर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ढाबे से गांजे की बड़ी खेप बरामद

सिरमौर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ढाबे से गांजे की बड़ी खेप बरामद

हिमाचल में दंपत्ति ने उठाया खौफनाक कदम, गर्भवती है महिला! जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल में दंपत्ति ने उठाया खौफनाक कदम, गर्भवती है महिला! जांच में जुटी पुलिस