Asha Hospital
Holi 2026
in ,

नाहन में पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, सिपाही को धक्का देकर भागा…कुछ घंटों में बस स्टैंड के पास दबोचा

TROWS

नाहन: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में उस समय हड़कंप मच गया, जब एनडीपीएस एक्ट का एक आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी ने मौके पर मौजूद सिपाही को धक्का दिया और भाग निकला। हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया।

Holi 2026 -2

जानकारी के अनुसार घटना बीती शाम की है। पुलिस हिरासत में मौजूद आरोपी अचानक सिपाही को धक्का देकर भागने में सफल हो गया। आरोपी के फरार होते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत तलाश अभियान शुरू किया गया।

Indian Public School

आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं। शहर के विभिन्न इलाकों में नाकेबंदी की गई और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

Doon valley school

तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नाहन बस स्टैंड के आसपास छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोच लिया।

पुलिस को आशंका है कि आरोपी अंधेरा होने का इंतजार कर रहा था, ताकि मौका मिलते ही शहर से बाहर निकल सके। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते उसकी योजना नाकाम हो गई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अब्दुल माजिद (24) पुत्र साजिद, निवासी छटेला, पोस्ट ऑफिस जसौई, तहसील व थाना तितावी, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

उसके खिलाफ थाना सदर नाहन में 15 जुलाई 2024 को एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। करीब डेढ़ साल से वह पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।

पुलिस ने 5 मार्च 2026 को उसे उसके घर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद 6 मार्च को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपी को 10 मार्च 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।

फिलहाल आरोपी फिर से पुलिस हिरासत में है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में संदिग्ध हालात में मिला पंजाब के युवक का श*व, चिट्टे की ओवरडोज से मौ*त की आशंका

हिमाचल में संदिग्ध हालात में मिला पंजाब के युवक का श*व, चिट्टे की ओवरडोज से मौ*त की आशंका

शिमला-मटौर हाईवे पर रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, तीन लोग घायल

शिमला-मटौर हाईवे पर रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, तीन लोग घायल