Asha Hospital
Holi 2026
in

नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू: बोले- प्रदेश में ही मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू: बोले- प्रदेश में ही मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू: बोले- प्रदेश में ही मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू: बोले- प्रदेश में ही मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

TROWS

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को नाहन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से सीधा संवाद किया और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे।

Holi 2026 -2

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं यहीं उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए बाहरी राज्यों पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने चिकित्सकों से खुलकर अपने सुझाव देने का आग्रह किया।

Indian Public School

सुक्खू ने बताया कि वह पहले भी प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों से संवाद कर चुके हैं। इन बैठकों का उद्देश्य चिकित्सकों के अनुभव और सुझावों को नीति निर्माण में शामिल करना है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके।

Doon valley school

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई मेडिकल कॉलेज केवल रेफरल संस्थान बनकर रह गए हैं। सरकार का प्रयास है कि इन संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए, जिससे मरीजों को यहीं बेहतर इलाज मिल सके।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मेडिकल सुविधाओं के विस्तार के लिए आधुनिक और हाई-एंड मेडिकल टेक्नोलॉजी लाने जा रही है। इसके लिए आने वाले समय में लगभग 3 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के हित में सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का स्टाइपेंड 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया गया है।

इसके साथ ही सीनियर रेजिडेंट सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का स्टाइपेंड भी बढ़ाकर 1.30 लाख रुपये कर दिया गया है। सरकार का मानना है कि इससे प्रतिभाशाली डॉक्टरों को प्रदेश में सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। छात्रों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए 60-60 छात्रों के सेक्शन बनाए जाएंगे। उसी अनुपात में शिक्षण और स्वास्थ्य स्टाफ भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं दोनों मजबूत हों। इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, एचपीसीसी अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार, विधायक अजय सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय गणमान्य भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों का भी निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एवरेस्ट विजेता कृतिका शर्मा सहित कई महिलाओं को सीएम सुक्खू ने किया सम्मानित, महिला दिवस पर बांटी प्रोत्साहन राशि

एवरेस्ट विजेता कृतिका शर्मा सहित कई महिलाओं को सीएम सुक्खू ने किया सम्मानित, महिला दिवस पर बांटी प्रोत्साहन राशि