Asha Hospital
Holi 2026
in

नेरवा में जब एक बच्चे की उम्मीद बनी पुलिस की ज़िम्मेदारी! नन्हे बच्चे ने जीता हिमाचल पुलिस का दिल…

TROWS

नेरवा पुलिस थाना…
जहाँ एक दिन कोई अपराध नहीं, कोई झगड़ा नहीं
बस एक नन्हा सा बच्चा आया था, आँखों में उम्मीद और दिल में अपने पापा का खोया हुआ फोन।

Holi 2026 -2

बच्चे ने अपना नाम बताया— रियार्थ
और पापा का नाम— नरेश

Indian Public School

रियार्थ ने मासूमियत से पुलिस को बताया कि
“मम्मी पहले शिकायत देने आई थीं…
लेकिन फोन में सिम नहीं था,
इसलिए वो बंद था… ट्रेस नहीं हो पाया।”

Doon valley school

उस नन्हे चेहरे की चिंता ने पुलिसकर्मियों का दिल छू लिया।
पुलिस ने मुस्कराकर रियार्थ से बस इतना कहा
“चिंता मत करो, हम तुम्हारे पापा का फोन ज़रूर ढूंढेंगे।”

ये सुनते ही रियार्थ चला गया…
शायद इस भरोसे के साथ कि
अब उसका काम हो गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कुछ दिन बीते…
और नेरवा पुलिस ने वो कर दिखाया,
जो एक बच्चे से किया गया वादा था।
पापा का खोया हुआ मोबाइल फोन मिल गया।

जब बच्चे से पूछा गया
“कैसा लगा?”
तो रियार्थ ने बस इतना कहा
“अच्छा लगा…”

और उसी पल पुलिस ने महसूस किया कि
उन्होंने सिर्फ एक मोबाइल नहीं,
बल्कि एक बच्चे की उम्मीद लौटाई है।

नेरवा पुलिस ने लिखा—
“वादा किया, वादा निभाया!
हमने सैकड़ों मोबाइल फोन ट्रैक किए हैं,
लेकिन यह मामला दिल को सुकून देने वाला था।
कभी-कभी पुलिस डिपार्टमेंट का हिस्सा बनकर
वाकई बहुत अच्छा लगता है।”

क्योंकि कानून सिर्फ सख़्ती नहीं,
कभी-कभी मासूम मुस्कान भी होता है।

Written by Newsghat Desk

Weather News : हिमाचल में आज मौसम फिर बदलेगा अपना रुख! गरज कर बरसेंगे बादल और चलेंगी तेज हवाएं….

Weather News : हिमाचल में आज मौसम फिर बदलेगा अपना रुख! गरज कर बरसेंगे बादल और चलेंगी तेज हवाएं….

पांवटा साहिब: रक्तदान शिविर बना मानवता की मिसाल, ‘रक्तवीरों’ को टीम जन आस्था–कपिल फिल्म्स का सलाम

पांवटा साहिब: रक्तदान शिविर बना मानवता की मिसाल, ‘रक्तवीरों’ को टीम जन आस्था–कपिल फिल्म्स का सलाम