Asha Hospital
Holi 2026
in

पंजाब के मुख्यमंत्री से सीख ले हिमाचल सरकार : रूमित सिंह ठाकुर

पंजाब के मुख्यमंत्री से सीख ले हिमाचल सरकार : रूमित सिंह ठाकुर

पंजाब के मुख्यमंत्री से सीख ले हिमाचल सरकार : रूमित सिंह ठाकुर

-कुछ दिनों में ही कर दिया पंजाब में सवर्ण आयोग का गठन

देवभूमि क्षत्रीय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण मोर्चा ने नाहन में गरजते हुए कहा कि तीन माह नहीं प्रदेश में कुछ दिन के भीतर अगर सवर्ण आयोग का गठन नहीं किया गया, तो प्रदेश में बड़े स्तर पर आंदोलन होगा।

TROWS

देवभूमि क्षेत्रीय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने नाहन में प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से सीख लेने की नसीहत दी है, क्योंकि पंजाब में कुछ दिनों में ही सवर्ण आयोग का गठन कर लागू कर दिया गया।

Holi 2026 -2

उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश के हर विस क्षेत्र के विधायकों ने प्रदेश में सवर्ण आयोग गठन को लेकर कुछ ही दिनों में इसका समर्थन नहीं किया, तो जल्द ही प्रदेश में महा संग्राम होगा।

Indian Public School

रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में धन्यवाद यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर को जिस प्रकार देवभूमि क्षत्रीय संगठन के लोगों ने एक जुट होकर अपने हक़ को लेकर लड़ाई लड़ी है, उसके लिए उनका धन्यवाद करते है।

Doon valley school

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को चेताया कि अगर प्रदेश में कुछ ही दिनों में सवर्ण आयोग का गठन नहीं किया गया, तो प्रदेश में बड़े स्तर पर आंदोलन होगा। प्रदेश में अलग सी क्रांति आएगी, जिसे पूरा देश देखेगा। पूरे प्रदेश में महा संग्राम छेड़ा जाएगा।

Written by Newsghat Desk

अस्पताल में पदभार संभालने के पांच दिन बाद भी नेत्र रोग विशेषज्ञ को नहीं मिला कमरा…

अस्पताल में पदभार संभालने के पांच दिन बाद भी नेत्र रोग विशेषज्ञ को नहीं मिला कमरा…

अगर किया ये काम तो काटा जाएगा पानी का कनेक्शन

अगर किया ये काम तो काटा जाएगा पानी का कनेक्शन