in

Digi Yatra App: अब एयरपोर्ट पर टिकट नहीं सिर्फ चेहरा दिखा कर मिलेगी प्लेन में एंट्री! जाने क्या है Digi यात्रा एप

TROWS

Digi Yatra App: हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। एयरपोर्ट पर लंबी लाइन, टिकट काउंटर के झंझट और ID दिखाने से परेशान लोगों के लिए अब एक जबरदस्त टेक्नोलॉजी लांच की गई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं Digi यात्रा एप की, यह ऐप आपको एयरपोर्ट पर बिना किसी कागज, बिना टिकट के केवल आपके चेहरे के माध्यम से एंट्री दिलाता है।

Digi Yatra App: अब एयरपोर्ट पर टिकट नहीं सिर्फ चेहरा दिखा कर मिलेगी प्लेन में एंट्री! जाने क्या है Digi यात्रा एप

भारत के सभी बड़े एयरपोर्ट पर अब यह Digi यात्रा एप बेहतरीन तरीके से काम करेगी। Digi यात्रा एप एक ऐसी सुविधा है जो यात्रा को तेज आसान और कॉन्टैक्टलेस बनाती है। अब यात्रियों को ना कतारों में खड़े रहने की जरूरत पड़ेगी और ना ही हर जगह डॉक्यूमेंट दिखाना होगा। बस एक बार एप में रजिस्ट्रेशन करना है और फेस ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद एयरपोर्ट पर यात्री को मिलेगा VIP जैसा एक्सपीरियंस।

क्या है Digi यात्रा एप?
यह एप एक फैसियल रिकॉग्निशन सिस्टम है। यह आपको एयरपोर्ट पर एंट्री से लेकर बोर्डिंग गेट तक पहचान वेरीफाई करने में मदद करता है। इस ऐप का उद्देश्य है यात्रियों का समय बचाना और एयरपोर्ट की प्रक्रिया को आसान बनाना। अपने मोबाइल फोन में Digi यात्रा ऐप इंस्टॉल कर कोई भी यात्री एयरपोर्ट पर अपने लगभग 15 से 25 मिनट का समय बचा सकता है। जहां उसे हर जगह बार-बार दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं पड़ती और लाइन में रुकने का झंझट नहीं होता।

Doon valley school

Digi यात्रा एप किस प्रकार इस्तेमाल करें ?

● Digi यात्रा एप का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इस ऐप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना होगा।
● ऐप इंस्टॉल करने के बाद अब यहां अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
● यह रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर के माध्यम से होता है जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आ जाएंगे।
● OTP वेरीफाई होने के बाद यह आपके आधार या पासपोर्ट से लिंक हो जाता है।
● इसके बाद आप अपना फेस स्कैन कर फेशियल आईडी बना सकते हैं।
● एक बार आपका प्रोफाइल तैयार हो जाए तो आप हर बार यात्रा के दौरान इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

JPERC 2025

Digi यात्रा के माध्यम से एयरपोर्ट का समय कैसे बचाएं?

● Digi यात्रा एप का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इस ऐप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना होगा।
● एक बार Digi यात्रा एप आपके मोबाइल में इंस्टॉल हो गई और रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया तो अब आपको बोर्डिंग पास अपलोड करनी होगी।
● इस ऐप में जाकर आपको लिंक फ्लाइट या ऐड बोर्डिंग पास विकल्प को चुनना होगा।
● इस विकल्प को चुनने के बाद आपको अपनी फ्लाइट का PNR डालना होगा और बोर्डिंग पास स्कैन करनी होगी।
● पास स्कैन होते ही फ्लाइट डिटेल कंफर्म करनी होती है।
● एक बार बोर्डिंग पास लिंक हो जाए तो आपकी यात्रा की पूरी जानकारी डिजिटल रूप से अपलोड हो जाती है और आपको एयरपोर्ट पर बार-बार कतारों में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ती।

Digi यात्रा एप एयरपोर्ट पर कैसे काम करता है?

● यह एप एक बार इंस्टॉल हो गई और बोर्डिंग पास लिंक हो गई तो अब आपको बार-बार एयरपोर्ट पर रुकने की जरूरत नहीं होगी।
● एयरपोर्ट एंट्री के लिए कैमरे के सामने खड़े होकर चेहरा स्कैन करना होगा, गेट अपने आप खुल जाएगा।
● सिक्योरिटी चेक के लिए Digi यात्रा लेन अलग होती है जहां फेस स्कैन कर एंट्री मिलती है
● बोर्डिंग गेट में भी Digi यात्रा के लिए फेस रिकॉग्निशन की सुविधा मौजूद होती है जहां बिना टिकट दिखाएं बोर्डिंग हो जाती है।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर टिकट भूल जाने, टिकट गुम हो जाने, दस्तावेज खो जाने इत्यादि के झंझट से अब पूरे छुटकारा। लंबी कतारों से भी आजादी, तेज चेकिंग और बोर्डिंग सिस्टम का फायदा साथ ही सुरक्षित और इंक्रिप्टेड डाटा सिस्टम का लाभ। वर्तमान में यह सुविधा देश के बड़े एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु इत्यादि पर उपलब्ध है। धीरे-धीरे भारत के हर एयरपोर्ट पर इस सुविधा को लागू किया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

समय रैना का कमबैक: विवादों और ₹8 करोड़ के नुकसान के बाद दमदार वापसी! जानें कितनी है नेट वर्थ

समय रैना का कमबैक: विवादों और ₹8 करोड़ के नुकसान के बाद दमदार वापसी! जानें कितनी है नेट वर्थ

Himachal Crime News: हरियाणा नंबर की गाड़ी से 12 लाख कैश पकड़ा! अफीम भी हुई बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

Himachal Crime News: हरियाणा नंबर की गाड़ी से 12 लाख कैश पकड़ा! अफीम भी हुई बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार