Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब: अवैध खनन करते चार ट्रैक्टर पकड़े गए! 71,000 जुर्माना वसूला

TROWS

पांवटा साहिब : वन परिक्षेत्र अधिकारी पांवटा साहिब के नेतृत्व में बुधवार को एक विशेष टीम ने मतरालियों और रामपुरघाट क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान चार ट्रैक्टरों को मौके पर पकड़ा गया, जो अवैध रूप से खनिज सामग्री का परिवहन कर रहे थे।

Holi 2026 -2

कार्रवाई के दौरान मौके पर ही 71,000 का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए चलाया गया था।

Indian Public School

इस अभियान में वनखंड अधिकारी श्री सुमंत कुमार की अहम भूमिका रही। उनके साथ वन रक्षक अनवर चौहान, जो इस समय खारा ब्लॉक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं, भी शामिल रहे।

Doon valley school

टीम में वन रक्षक संदीप, रणबीर सिंह, अजय, रतन शर्मा, अनीता, सीमा और वनकर्मी कीर्तन पाल ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

मौके पर पहुंचकर टीम ने अवैध खनन कर रहे वाहनों को रोका और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेजों में खामियां मिलने पर तुरंत जुर्माना लगाया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

वन विभाग की यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर एक सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है। अधिकारी इसे भविष्य में और सख्ती से लागू करने की योजना बना रहे हैं।

वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

वन विभाग की यह मुहिम पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Written by Newsghat Desk

तेज हवाओं और बिजली कड़कने का अलर्ट: हिमाचल के इन जिलों में बारिश के आसार

तेज हवाओं और बिजली कड़कने का अलर्ट: हिमाचल के इन जिलों में बारिश के आसार

Paonta Sahib : तंबाकू निषेध दिवस पर बी.के.डी. स्कूल में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा! यह प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

Paonta Sahib : तंबाकू निषेध दिवस पर बी.के.डी. स्कूल में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा! यह प्रतियोगिताएं हुई आयोजित