Asha Hospital
in

पांवटा साहिब कृषि विज्ञान केंद्र ने प्राकृतिक खेती पर फील्ड डे का किया आयोजन…..

पांवटा साहिब कृषि विज्ञान केंद्र ने प्राकृतिक खेती पर फील्ड डे का किया आयोजन…..

पांवटा साहिब कृषि विज्ञान केंद्र ने प्राकृतिक खेती पर फील्ड डे का किया आयोजन…..

हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर (धौलकुआं) द्वारा गाँव काहनूवाला, पाँवटा साहिब में किसानों के लिए प्राकृतिक खेती पर फ़ील्ड डे का आयोजन किया गया।

Shri Ram

इस मौके पर किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में अवगत कराया गया तथा किसानों को ज़हरमुक्त खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।

Indian Public School

वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक तथा विभागाध्यक्ष डा० पंकज मित्तल ने बताया प्राकृतिक खेती ही सही मायने में धरती माँ की सेवा है ।

Doon valley school

प्राकृतिक खेती में उपयोग किए जाने वाले किसी तत्व का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता तथा किसान को प्राकृतिक खेती में कृषि उपयोगी जीवामृत, घनजीवमृत व अन्य अपने खेत में स्वयं बना सकते हैं,जिसके लिए उनको बाज़ार पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

वरिष्ठ प्रसार विशेषज्ञ संगीता अत्त्री, विषयवाद विशेषज्ञ डा० सौरव शर्मा, तथा डा० शिवाली धीमान ने किसानों विभिन्न विषयों जैसे प्राकृतिक खेती में जीवामृत, घनजीवमृत आदि का उपयोग व बनाने की विधि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

JPERC 2025

किसानों को डा सौरव शर्मा ने मोटे अनाज (मिलेट्स) उगाने के लिए भी प्रेरित किया I इनको उगाने की तकनीक भी किसानों से साँझा की गयी I

वहीं, संगीता अत्री ने किसानों को मोटे अनाज से विभिन्न व्यंजन बनाने की विधि व इनके फ़ायदे किसानों को बताए,जिसमे,किसानों में भारी उत्साह देखने को मिला।

Written by Newsghat Desk

राजकीय आदर्श विद्यालय ने आयोजित किया मतदाता जागरूकता दिवस….

राजकीय आदर्श विद्यालय ने आयोजित किया मतदाता जागरूकता दिवस….

रेनबो रोटरेक्ट क्लब और डेंटल कॉलेज ने रोटरी क्लब के सहयोग से लगाया रक्तदान शिविर, 56 ने किया रक्तदान

रेनबो रोटरेक्ट क्लब और डेंटल कॉलेज ने रोटरी क्लब के सहयोग से लगाया रक्तदान शिविर, 56 ने किया रक्तदान