Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब के अजीवाला में 30 परिवारों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन…

पांवटा साहिब के अजीवाला में 30 परिवारों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन…

पांवटा साहिब के अजीवाला में 30 परिवारों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन…

TROWS

Holi 2026 -2

पांवटा साहिब विधानसभा के अजीवाला में दोनो पार्टियों भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से तंग आकर लगभग 30 परिवारों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Indian Public School

इस बारे में जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने बताया कि अजीवला कॉलोनी के लोगों ने आज बैठक करते हुए ये बताया कि पिछले कई वर्षो से दोनों पार्टियों के नेता सिर्फ चुनाव के समय वोट मांगने के लिए आते है और झूठी घोषणाएं करके चले जाते है और फिर कभी भी लोगों की सुध लेने नहीं आते है।

Doon valley school

इस बार कॉलोनी के सभी लोगों ने इनको सबक सिखाने का मन बना लिया है और आम आदमी पार्टी के पक्ष में मत देने का फैसला लिया है।अभी तक पांवटा साहिब विधानसभा के सभी गांव और बूथ पर हजारों की संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

आने वाले समय में भी इसी तरह से लोगों का काफिला आम आदमी पार्टी में जुड़ता रहेगा।कॉलोनी के लोगों का कहना है कि अभी तक कॉलोनी में पक्की नालियां, पक्के रास्ते, पीने का पानी और सड़क की कोई उचित व्यवस्था नहीं है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इन सब बातों को लेकर कॉलोनी के सभी लोग परेशानियां झेल रहे थे। इन सब बातों से तंग आकर आज सभी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर अरविंद सिंह, रविंद्र और प्रवेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने वालों में कमलेश रानी, रीना देवी, आशा देवी, अंतरा, प्रीती, विशाखा, राज कुमारी, अनिता, गीता, शशि, शमा, संदीपा, गंगा, कौशल्या, सान्या, रंगीता, जरीफा, रूकसार आंचल, नीतू, मंजीत कौर, शकुंतला देवी, पुष्पा देवी, परवीना, निशा, सलमा, सिकंदरा देवी, मनीषा, जरीना, रितिका, दीपा, पूजा, अंजू, रजनी, रूबी, सोनू, मंजीत, बाज, विक्की, शेलेंद्र, आकाश, करण आदि ने इस अवसर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Written by newsghat

अब 27 जुलाई को होगी कैबिनेट मीटिंग, एजेंडा नहीं बन पाने के कारण टाली बैठक

अब 27 जुलाई को होगी कैबिनेट मीटिंग, एजेंडा नहीं बन पाने के कारण टाली बैठक

राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर से मिले एनएचएम कर्मचारी, उठाई मांगें

राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर से मिले एनएचएम कर्मचारी, उठाई मांगें