in

Paonta Sahib: पांवटा साहिब होली मेले के लिए सैंकड़ों कलाकारों ने दिए ऑडिशन! 6 प्रतिभागी चयनित

TROWS

Paonta Sahib: जिला स्तरीय होली उत्सव की सांस्कृतिक संध्या को लेकर उत्साह चरम पर है। 04 से 10 मार्च तक आयोजित होने वाले मेले के लिए दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकारों ने ऑडिशन दिए।

Paonta Sahib: पांवटा साहिब होली मेले के लिए सैंकड़ों कलाकारों ने दिए ऑडिशन! 6 प्रतिभागी चयनित

नगर में आयोजित दो दिवसीय ऑडिशन प्रक्रिया में युवाओं की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली। सोमवार को करीब 50 से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें युवतियां भी शामिल रहीं।

दो दिनों में कुल मिलाकर लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी कला दिखाई। गायन, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने निर्णायकों को प्रभावित किया।

Doon valley school

निर्णायक मंडल में दलजीत सिंह, जीवन जोशी और एपीआरओ प्रवेश शामिल रहे। ऑडिशन के दौरान लिपिक बारू राम विशेष रूप से उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं का संचालन किया।

नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी कंचन देवी ने बताया कि 06 और 07 मार्च को होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ये चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। उन्होंने जानकारी दी कि ऑडिशन से छह प्रतिभागियों का चयन किया गया है।

JPERC 2025

चयनित प्रतिभागी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देंगे। युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

पहली संध्या में चयनित गायकों के बीच मुकाबला होगा। इनमें से तीन विजेता दूसरी संध्या में अंतिम प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विजेता को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उपविजेता को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

होली मेले को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। स्थानीय कलाकारों को मंच देने की यह पहल युवाओं के लिए सुनहरा अवसर मानी जा रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

पांवटा साहिब होली मेला: 350 जवान तैनात! शहर को 4 सेक्टर में बांटकर कड़ा सुरक्षा घेरा

पांवटा साहिब होली मेला: 350 जवान तैनात! शहर को 4 सेक्टर में बांटकर कड़ा सुरक्षा घेरा

Himachal Jobs : मार्केटिंग फील्ड एजेंट के भरें जा रहे 30 पद! यहां होंगे इंटरव्यू, एक क्लिक में जाने भर्ती की पूरी डिटेल

Himachal Jobs : मार्केटिंग फील्ड एजेंट के भरें जा रहे 30 पद! यहां होंगे इंटरव्यू, एक क्लिक में जाने भर्ती की पूरी डिटेल