in

पांवटा साहिब के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन…

पांवटा साहिब के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन…

पांवटा साहिब के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन…

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त एवं समाजसेवी हाकम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे…

 

पांवटा साहिब जिला सिरमौर के शिवपुर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में एक विशेष रूप से चल रहे एनएसएस शिविर का समापन समारोह समाजसेवी हाकम सिंह की उपस्थिति में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर शुरू किया गया।

उपस्थित स्वयंसेवियों, कार्यक्रम अधिकारी व समस्त विद्यालय के शिक्षक व और गैर शिक्षक सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में मुख्य अतिथि का स्वागत किया कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता श्री विजय शर्मा व राधा देवी ने इस शिविर के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा की गई विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।

उन्होंने बताया कि इस शिविर के दौरान 14 अक्टूबर 2022 से 20 अक्टूबर 2022 तक विद्यालय कैंपस व गोद लिए गए गांव में स्वयंसेवियों द्वारा अनेक गतिविधियां जैसे कैंपस का सौंदर्यीकरण, स्वच्छता संबंधी गतिविधियां व जागरूक अभियान संचालित किए गए।

JPERC 2025

विशेष रूप से गोद लिए गांव अकालगढ़ में पॉलिथीन और प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया गया जिसमें लोगों को इसके हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करवाया गया।

वहीं, साथ ही अकालगढ़ के गुरुद्वारा परिसर में विभिन्न प्रकार की साफ सफाई सम्बंधी गतिविधियां संपन्न की गई।स्वंयसेवी प्रिंस कुमार द्वारा सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

शिविर के दौरान स्वयंसेवीयों के बौद्धिक विकास के दृष्टिगत समस्त दिनों में उन्हें विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ, एवं स्वयंसेवियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

वहीं, मुख्य अतिथि द्वारा सर्वश्रेष्ठ छात्र स्वंयसेवी नवजोत व सर्वश्रेष्ठ छात्रा स्वंयसेवी दीक्षा के अतिरिक्त विभिन्न कार्यों के लिए उत्कृष्ट स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया।

शिविर के समापन समारोह के इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार के अतिरिक्त शिक्षक व गैर शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब: वन विभाग की बड़ी कारवाई, अवैध खनन करते 6 ट्रैक्टर जब्त, 1,20,000 जुर्माना….

पांवटा साहिब: वन विभाग की बड़ी कारवाई, अवैध खनन करते 6 ट्रैक्टर जब्त, 1,20,000 जुर्माना….

Husband Wife Relationship Tips: आनंदमय वैवाहिक जीवन के ये 5 सूत्र जान लेंगे तो पति- पत्नी में कभी नहीं होंगे झगड़े

Husband Wife Relationship Tips: आनंदमय वैवाहिक जीवन के ये 5 सूत्र जान लेंगे तो पति- पत्नी में कभी नहीं होंगे झगड़े