Fair deal
Dr Naveen
in

पांवटा साहिब भाजपा के बाद अब कांग्रेस में बदलाव के स्वर, भाजपा को हारने के लिए नेतृत्व में बदलाव की आवश्यकता

पांवटा साहिब भाजपा के बाद अब कांग्रेस में बदलाव के स्वर, भाजपा को हारने के लिए नेतृत्व में बदलाव की आवश्यकता
Shubham Electronics
Diwali 01

पांवटा साहिब भाजपा के बाद अब कांग्रेस में बदलाव के स्वर, भाजपा को हारने के लिए नेतृत्व में बदलाव की आवश्यकता

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने की आवाज बुलंद, कहा जनभावनाओं को समझे पार्टी हाईकमान

 

पांवटा साहिब कांग्रेस अल्पसंख्यक सैल को एक हंगामापूर्ण बैठक पीडब्ल्यूडी रैस्ट हाऊस परिसर में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी को मजबूत करने के लिए पांवटा साहिब में टिकट बदलाव को आवाज बुलंद की गई।

बैठक में मुख्यत प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह रतन, प्रदेश कांग्रेस के सचिव अवनीत सिंह लांबा, मुस्लिम नेता शमशेर अली काशमी और ओबीसी नेता जगदीश चौधरी सहित सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्या बोले प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष हरप्रीत रतन….

JPERC 2025
Diwali 02

बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष और डीसीसी महासचिव हरप्रीत सिंह रतन ने कहा कि भाजपा सरकार ने इलाके की जनता के साथ धोखा किया है। स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी अपने कार्यकाल में दलगत राजनीति के आधार पर चहेतों को हैंडपंप बांटने में लगे रहे।

Diwali 03
Diwali 03

उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ ही पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र के लोगों में भी भाजपा सरकार के खिलाफ कड़ी नाराजगी है। लेकिन पांवटा साहिब कांग्रेस में भी कार्यकर्ता बदलाव देखना चाहते हैं।

इसलिए पार्टी हाईकमान से आग्रह है कि जनभावनाओं का ख्याल रखते हुए टिकट के लिए नए चेहरे पर विचार किया जाए ताकि कार्यकर्ता और भी अधिक उत्साह के साथ पार्टी के लिए काम कर सकें।

जम कर गरजे प्रदेश कांग्रेस के सचिव अवनीत लांबा….

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के सचिव और युवा नेता अवनीत सिंह लांबा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र से भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को लीडरशिप में बदलाव की आवश्यकता है। इसके लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट हो आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने अपने संबोधन में ब्लॉक कांग्रेस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।

मुस्लिम नेता शमशेर अली काशमी ने किया विरोध…

बैठक के दौरान मुस्लिम नेता शमशेर अली काशमी ने अपने जोरदार संबोधन में कड़े शब्दों में कहा कि यदि पार्टी हाईकमान ने जनभावनाओं की कद्र न की तो उसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।

ये नेता रहे मौजूद…

इस मौके पर ओबीसी नेता जगदीश चौधरी, पंचायत प्रधान वसीम अहमद, नगर पार्षद रविंदरपाल सिंह खुराना, राजिंदर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हरजीत सिंह, सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पूर्व प्रधान चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व जिला परिषद सदस्य जीएस सैनी, पूर्व बीडीसी सदस्य परविंदर सिंह बिट्टू, यूंका के पूर्व प्रधान इकबाल सिंह, पूर्व प्रधान रमेश कुमार, मंजीत सिंह, पूर्व पार्षद कर्मवीर सिंह, सरदार मोहकम सिंह, बलराज चौधरी, असगर अली, सतविंदर सिंह, प्रीतकमल सिंह, राजेश राणा, शेर सिंह नेगी, हरदीप सिंह, मोहन सिंह व इकबाल सिंह सहित बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी हित में नेतृत्व परिवर्तन के साथ एकजुटता की बात पर बल दिया।

Written by newsghat

SBI Account Update: एसबीआई ग्राहकों को दे रहा बड़ी सौगात, जीरो बैलेंस अकाउंट खुलवाने पर मिलेंगे ग्राहकों को ये फायदे…..

SBI Account Update: एसबीआई ग्राहकों को दे रहा बड़ी सौगात, जीरो बैलेंस अकाउंट खुलवाने पर मिलेंगे ग्राहकों को ये फायदे…..

वनमंडल पांवटा साहिब के रेंजर सुप्रभात व फॉरेस्ट गार्ड दीपराम सर्वोत्तम वन पुरस्कार से सम्मानित

वनमंडल पांवटा साहिब के रेंजर सुप्रभात व फॉरेस्ट गार्ड दीपराम सर्वोत्तम वन पुरस्कार से सम्मानित