Asha Hospital
in

पांवटा साहिब मनभावन यमुना-पावन यमुना महोत्सव का आगाज

पांवटा साहिब मनभावन यमुना-पावन यमुना महोत्सव का आगाज

पांवटा साहिब मनभावन यमुना-पावन यमुना महोत्सव का आगाज

यमुना नदी को स्वच्छ कर मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम

विकास खंड पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत  यमुना नदी के संरक्षण के लिए मनभावन यमुना, पावन यमुना महोत्सव के दौरान कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Shri Ram

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर अतिथि शिरकत की व सभी को नदी उत्सव की बधाई दी ।

सर्वप्रथम मां यमुना के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, मां यमुना आरती की गई। जिसके बाद हिमाचल की संस्कृति को कायम रखते हुए एक सिरमौरी नाटी का आयोजन किया गया। जिसके तदोपरान्त एसडीएम विवेक महाजन ने यमुना नदी की महत्व को बताया।

Doon valley school

इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान समय में नदी को दूषित करने का प्रदूषण सबसे बड़ा कारण है।

उन्होंने कहा कि न केवल पेयजल दृष्टि से नदियों को न देखे, अपितु नदियों का अपने आप मे एक धार्मिक महत्व है और आज भी पूरे देश मे नदियों को पूजा जाता है ।

JPERC 2025

कश्यप ने कहा कि हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है, प्रदेश की बात करें तो आज आर्थिकी में भी नदियों का बहुत बड़ा योगदान है। जैसे बिजली के प्रोजेक्ट भी आज नदियों के द्वारा बने हैं, यही नही जल स्त्रोत भी नदियों से ही हैं, इसलिए नदी जीवनदायिनी हैं।

मंच से सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मंडी में सात हजार करोड़ के प्रोजेक्ट गिरी नदी का शुभारंभ होगा, जिसका शुभारम्भ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा मंडी दौरे के दौरान किया जाएगा। जिसमें रेणुका जी मे डैम बनेगा ।

उन्होंने कहा कि गिरी नदी में इस प्रोजेक्ट के बनने से प्रदेश के लोगों को लाभ होगा तो वहीं दिल्ली के निवासियों को पानी भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें मिल जुल कर नदियों का सभी मिलकर सरंक्षण करना चाहिए, क्योंकि नदियां हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है ।

जिसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए वक्ताओं ने अपने शब्दों के माध्यम से यमुना नदी के महत्व को बताया।

वहीं इस दौरान कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया। जिसमें एनएसएस के छात्रों, पत्रकारों, अध्यापकों ने भाग लिया व अपनी कविताओं के द्वारों नदी के महत्व का बखान किया ।

इस कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप, खाद आपूर्ति निगम,एवं उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, एसडीएम विवेक महाजन, बीडीसी सदस्य, महिला मोर्चा की अध्यक्षा शिवानी वर्मा, नगर परिषद की चेयरमैन निर्मल कौर, हिमोत्कर्ष संस्था के अध्यक्ष आरपी तिवारी , एचपीसीए के अध्यक्ष अतर सिंह नेगी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Written by Newsghat Desk

लुधियाना की कोर्ट में हुआ ब्लास्ट, मची अफरा तफ़री..

लुधियाना की कोर्ट में हुआ ब्लास्ट, मची अफरा तफ़री..

अमेजन दे रहा है क्रिसमस का तोहफा, सस्ता मिल रहा है यह फोन…

अमेजन दे रहा है क्रिसमस का तोहफा, सस्ता मिल रहा है यह फोन…