Asha Hospital
Holi 2026
in ,

पांवटा साहिब में ऐसे हुआ राज्य स्तरीय यमुना शरद मोहत्सव का आगाज….

पांवटा साहिब में ऐसे हुआ राज्य स्तरीय यमुना शरद मोहत्सव का आगाज….

पांवटा साहिब में ऐसे हुआ राज्य स्तरीय यमुना शरद मोहत्सव का आगाज….

18-19 अक्टूबर के दो दिवसीय है यमुना शरद मोहत्सव के ये हैं मुख्य आकर्षण…

TROWS

पांवटा साहिब मे होने वाले दो दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव का आज डीसी सिरमौर आर के गौतम ने शुभारंभ किया।

Holi 2026 -2

उन्होंने माँ यमुना बाल पार्क में द्वीप प्रज्ज्वल व यमुना किनारे माँ यमुना आरती व हवन भी किया। जिसके बाद उन्होंने विधिवत रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

Indian Public School

उपायुक्त आर के गौतम ने शरद उत्सव की सभी के लिए मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बीच मेले की गतिविधियां कर पाना मुश्किल था।

Doon valley school

इस लिए खेलो को बढ़ावा देने की मकसद से प्रतियोगिता को बढ़ावा दिया गया हैं। जिससे युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखा जा सके। कोरोना के चलते मेलों को नए स्वरूप में मनाने की पहल की गई हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 में 18 वर्ष से अधिक जिला सिरमौर ने 100 फीसदी लक्ष्य पूरा किया हैं। उन्होंने लोगो से अपील की कि 30 नवम्बर से पहले सेकंड डोज का टारगेट भी पूरा करना है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने युवाओं से अपील की है कि मेले में लगी विभिन्न प्रदर्शनियों का भरपूर लाभ लें साथ ही ई-श्रम स्टॉल का लाभ लेकर रोजगार प्राप्त करें।

उपायुक्त ने कहा कि सभी लोगो को पर्यावरण को ध्यान मे रखकर कार्य करना है। सभी को संकल्प लेना है कि कूड़ा-कचरा उचित जगह डाले। प्लास्टिक का प्रयोग न करें, नदी नालों को भी स्वच्छ रखें।

उन्होंने इस मेले को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की भी शुभकामनाएं दी। उपायुक्त ने अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी मे भी सांस्कृतिक संध्या की जगह खेल प्रतियोगिता को बढ़ावा देने की बात कही हैं।

इस से पूर्व मुख्यथिति ने जिला उद्योग केन्द्र नाहन द्वारा लगाई गई विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। जिसके बाद उपायुक्त ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।

इस दौरान एसडीएम विवेक महाजन ने उपायुक्त आर के गौतम को व मीनू महाजन ने ज्योत्सना गौतम को टोपी शॉल से सम्मानित किया। इस दौरान भक्ति गायक राम किशन ने यमुना मैया की सुंदर स्तुति प्रस्तुत की।

कार्यक्रम दौरान एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने सभी लोगो का स्वागत करते हुए कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय यमुना शरद मोहत्सव शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 नियमो के चलते सांस्कृतिक संध्या न होने की वजह से इस बार खेल प्रतियोगिता को बढ़ावा दिया गया हैं।

उन्होंने कहा कि मेले दौरान बाहरी राज्य की कब्बडी टीमें नाईट मैच खेलेगी। जिसमें ओलम्पियन कब्बडी स्टार अजय ठाकुर, कनिका, प्रियंका ठाकुर आदि शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि माँ यमुना आरती को यादगार बनाने के लिए शहर में कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि कब्बडी खेल प्रतियोगिता को यादगार बनाने के लिए हिमाचल, राज्यस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि 8 बाहरी राज्यो की टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिससे कब्बडी को भविष्य में और बढ़ावा मिलेगा।

इस दौरान तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, नायब तहसीलदार रणजीत सिंह बेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, बीडीसी चेयरमैन हितेन्दर कुमार, बीडीओ अनूप कुमार, सिरमौर क्रिकेट संघ अध्यक्ष अत्तर नेगी, अजय शर्मा, दीपक भंडारी, सुनील चौधरी, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष सतीश गोयल, कब्बडी संघ सिरमौर के अध्यक्ष कुलदीप राणा, उपाध्यक्ष नगर परिषद पांवटा साहिब ओपी कटारिया, अधीक्षक गौरव पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजीव सहगल, तपेन्द्र सैनी, राजेन्द्र शर्मा, बीएमओ अजय देओल, ज्योत्सना गौतम, मीनू महाजन व शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Written by Newsghat Desk

दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग मामले में नाहन में जोरदार प्रदर्शन

दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग मामले में नाहन में जोरदार प्रदर्शन

यमुना शरद महोत्सव बैडमिंटन विजेता का खिताब सुभाष चौधरी और आरएस बेदी के नाम

यमुना शरद महोत्सव बैडमिंटन विजेता का खिताब सुभाष चौधरी और आरएस बेदी के नाम