Asha Hospital
in

पांवटा साहिब में कांग्रेस महिला महापंचायत में जुटेंगी महिलाएं, पार्टी में धड़ेबाजी का सवाल नहीं : किरनेश जंग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार को गोयल धर्मशाला में करेंगी संबोधित…

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा की शुक्रवार को पांवटा साहिब की गोयल धर्मशाला तारुवाला में आयोजित होने जा रही महिला महापंचायत और कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह संबोधित करेंगी।

Shri Ram

चौधरी किरनेश जंग यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं में इस बात को लेकर सहमति है कि बेशक सभी नेता टिकट के लिए दावेदारी करें लेकिन जिसे भी पार्टी टिकट देगी सभी नेता उसके पक्ष में काम करेंगे।

Doon valley school

एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि नाहन में जिले का कार्यक्रम था जबकि पांवटा साहिब में ब्लॉक का कार्यक्रम है। इसके लिए यहां सभी नेता एकजुट हैं।

उन्होंने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजा वीरभद्र सिंह के कार्यकाल के दौरान भी पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में दो विद्युत सबस्टेशन स्थापित किए गए। लेकिन इस दौरान भी इतने पावर कट नही लगाए गए। लेकिन इस बार तो जनता के सब्र का बांध टूट चुका है।

JPERC 2025

वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने विकास के नाम पर पांवटा साहिब की जनता को गुमराह किया। इसका जवाब आने वाले विधान सभा चुनावों में जनता देगी।

इस दौरान उनके साथ इंटक के जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा, ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष महोब्बत अली, युवा नेता प्रदीप चौहान, विशाल वालिया आदि मौजूद थे।

न्यूज़ घाट पर फेसबुक से जुड़ने के लिए यहां दिए लिंक @newsghat पर क्लिक कर फेसबुक पेज लाइक करें। 

Written by Newsghat Desk

वाह व्हाट्सएप पेश करने वाला है चैटिंग का जबरदस्त अंदाज, जो हर किसी के दिल को भा जाएगा, ये तीन फीचर्स उड़ा देंगे आपके होश जानिए कैसे…..

वाह व्हाट्सएप पेश करने वाला है चैटिंग का जबरदस्त अंदाज, जो हर किसी के दिल को भा जाएगा, ये तीन फीचर्स उड़ा देंगे आपके होश जानिए कैसे…..

रोटरी सखी ने पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज का त्यौहार….

रोटरी सखी ने पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज का त्यौहार….