Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब में गौ भक्त सचिन ओबरॉय सहित चार के खिलाफ FIR दर्ज..

पांवटा साहिब में गौ भक्त सचिन ओबरॉय सहित चार के खिलाफ FIR दर्ज..

पांवटा साहिब में गौ भक्त सचिन ओबरॉय सहित चार के खिलाफ FIR दर्ज..

Holi 2026 -2
TROWS

नगर परिषद ने करवाया मामला दर्ज, बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन करने के है आरोप..

हिमाचल प्रदेश में गौ सरंक्षण के लिए धरना-प्रदर्शन कर मुहिम की अलख जगाने वाले गौ भक्त सचिन ओबरॉय सहित चार के खिलाफ पांवटा साहिब में एफ़आईआर दर्ज की गई है।

Indian Public School

नगर परिषद पांवटा के कार्यकारी अधिकारी आरएस बेदी की शिकायत पर सचिन ओबरॉय, अनिंद्र सिंह नॉटी, अश्वनी शर्मा और अजय संसरवाल के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Doon valley school

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसार रणजीत सिंह वेदी निवासी बैंक कलोनी वार्ड न. 13 पांवटा साहिब जिला सिरमौर हिप्र (कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका पांवटा साहिब) ने थाना पांवटा साहिब में एक शिकायत 22 अक्टूबर को दी थी। जिसमें नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के रामलीला मैदान पर अवैध रूप कब्जा करने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत में कहा गया है कि 16 अक्टूबर को सचिन ओबराय ने नगर पालिका के रामलीला मैदान का गौसंरक्षण की अपनी मुहिम के तहत शांतिपूर्वक प्रर्दशन गौ प्रदर्शन व विश्व शांति हेतू हवन पूजन यज्ञ करने की अनुमति ली गई थी। जिसमें केवल नियमानुसार शान्ति पूजन तथा हवन के लिये रामलीला मैदान को उपयोग करने की अनुमति प्रदान की थी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

लेकिन सचिन ओबराय द्वारा जारी अनुमति की अवहेलना करते हुये सोशल मीडिया में दिनांक 18 अक्टूबर को पोस्ट डालते हुये लिखा कि वह दिनांक 19 अक्टूबर से इस मैदान का अनिश्चितकाल भूख हडताल का उपयोग करने जा रहे हैं, जिसे नगर पालिका द्वारा गम्भीरता से लिया गया व तत्काल प्रभाव 18.10.2021 को जारी अनुमति को रद्द कर दिया गया।

लेकिन अनुमति रद्ध होने के बावजूद उनके द्वारा नगर पालिका के रामलीला मैदान को प्रधान व्यापार मण्डल अनिंदर सिंह नॉटी तथा कुछ अन्य लोगो एंव कुछ गौमाता सहित मैदान के गेट का ताला तोड पर जबरदस्ती अवैध कब्जा कर लिया गया।

जब उन्हें पुलिस कर्मियों द्वारा रोका गया तो उनके रोकने के बावजूद मैदान पर कब्जा कर लिया गया, जबकि नगर पालिका द्वारा उक्त मैदान की साफ सफाई तथा मैदान को समतल करने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

लेकिन अवैध रूप से मैदान को अस्थाई तौर पर गौमाता सहित कब्जा किये जाने से नगर पालिका मैदान की उचित सफाई करवाने में असहज महसूस कर रही थी और सरकारी कार्य करने में बाधा उत्पन्न हो गई है।

शिकायत में कहा गया है कि इसी निरन्तरता में व्यापार मण्डल के प्रधान अनिंद सिंह नौटी द्वारा 22.10.2021 को प्रातः ही नगर पालिका के रामलीला मैदान के मुख्य गेट का ताला तोड़ कर जबरदस्ती अपने वाहन को मुख्य गेट के बीच में लगा का अतिक्रमाण कर दिया। जिससे मैदान में आवागमन पूरी से बन्द हो गया।

गौरतलब हो कि बीते दिनों गौ भक्त सचिन ओबरॉय अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए थे जिस दौरान उनके समर्थन में व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिंदर सिंह नॉटी, पोंटा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व उनके साथी अजय संसरवाल सहित कई दिग्गज नेता व व्यक्ति धरना स्थल पर उनके समर्थन में पहुंचे थे।

हालांकि कुछ समय बाद प्रशासन ने इस लापरवाही को माना व उसके बाद पांवटा साहिब में आवारा पशुओं को गौशालाओ तक पहुंचाने हेतु एक कमेटी का गठन भी किया था। यही नहीं प्रदेश स्तर पर भी इस मुहिम का असर देखा गया।

इस बारे में गोसेवक सचिन ओबरॉय का कहना है कि वह आज भी गौ सेवा व संरक्षण के लिए मुहिम जारी रखे हुए हैं। इस को लेकर चाहे उन्हें किसी भी परिस्थिति का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई हैं, जिसके तहत कोर्ट में 22 जनवरी 2022 को उनकी पेशी हैं। जिसमें उनके कुछ और साथी भी शामिल हैं।

Written by Newsghat Desk

नदी उत्सव के दौरान निकाली रैली को डीसी ने दिखाई हरी झंडी

नदी उत्सव के दौरान निकाली रैली को डीसी ने दिखाई हरी झंडी

कोरोना माहमारी के दौरान बेसहारा हुए बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन

कोरोना माहमारी के दौरान बेसहारा हुए बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन